Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, गोरखपुर के युवकों ने भुगतान से बचने के लिए ‘वेज बिरयानी’ में डाली हड्डी, सीसीटीवी से खुला सच

admin by admin
August 4, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर में युवकों के एक समूह ने भोजन के बिल का भुगतान करने से बचने की कोशिश में ‘वेज बिरयानी’ की प्लेट में हड्डी रखकर हंगामा मचा दिया और दावा किया कि यह रेस्तरां ने परोसी है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में चौंकाने वाला सच सामने आने पर उनकी करतूत का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि मामले में कोई औपचारिक कार्यवाही शुरू नहीं की गई है क्योंकि किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 31 जुलाई की रात कैंट थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक स्थित ‘बिरयानी बे’ रेस्तरा में हुई। आठ-दस युवक रेस्तरां में पहुंचे और उन्होंने ‘वेज (शाकाहार)’ और ‘नॉन-वेज (मांसाहार)’ दोनों तरह की बिरयानी का ऑर्डर दिया। भोजन परोसे जाने के कुछ ही देर बाद उनमें से एक ने यह दावा कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया कि उसकी वेज बिरयानी में हड्डी पाई गई है। खासकर सावन माह में यह एक गंभीर आरोप था।

सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। रेस्तरां मालिक रविकर सिंह ने बताया कि इस बीच रेस्तरां के एक कर्मचारी ने पुलिस को वहां लगे सीसीटीवी फुटेज दिखाए, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक दूसरे को हड्डी दे रहा है, जिसने फिर चुपचाप उसे ‘वेज बिरयानी’ की प्लेट में डालकर झूठा दावा किया।

सिंह ने बताया कि उनके किचन में ‘वेज’ और ‘नॉन-वेज’ दोनों तरह के व्यंजन अलग-अलग बनाए जाते हैं और इसमें किसी भी स्थिति में एक-दूसरे भोज पदार्थ के बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने पुलिस को बताया, ‘‘वे साफ तौर पर बिल चुकाने से बचना चाहते थे, जो लगभग 5,000-6,000 रुपये का था। उन्होंने ये हरकतें पूरी तरह से जानबूझकर की थीं।

कैंट के पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद, पुलिस 31 जुलाई को रेस्तरां पहुंची और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की। कानूनी कार्रवाई जारी है।’’

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Tags: गोरखपुर के युवकों ने भुगतान से बचने के लिए
Previous Post

Watch, बलिया में GRP ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से मुस्तफा के पास से 53 लाख से अधिक रुपए किये बरामद

Next Post

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में कोतवाली में दरोगा का मिला शव

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
Next Post

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में कोतवाली में दरोगा का मिला शव

Recent Posts

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group