Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सिर्फ 35 रन! और भारत को लेने थे चार विकेट? सिराज के जादुई स्पैल से भारत ने इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला बराबर की

admin by admin
August 4, 2025
in खेल, देश
0

लंदन, इंग्लैंड को आखिरी दिन सिर्फ 35 रन चाहिये थे और भारत को लेने थे चार विकेट। कइयों को भरोसा नहीं था कि भारतीय टीम इस मुकाम से मैच जीत लेगी लेकिन मोहम्मद सिराज कुछ और सोचकर आये थे और उन्होंने वह कर दिखाया जो क्रिकेटप्रेमी बरसों तक याद रखेंगे।

चार में से तीन विकेट चटकाकर सिराज ने भारत को छह रन से चमत्कारिक जीत और श्रृंखला में बराबरी दिलाई । इसके साथ ही पिछले कुछ अर्से की सबसे कड़ी और नाटकीय श्रृंखला में से एक का शानदार अंत हुआ।

मैच के आखिरी दिन सुबह अपने फोन पर ‘बिलीव’ इमोजी वॉलपेपर लगाने वाले सिराज ने 30 . 1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट लिये ।

दूसरे छोर पर प्रसिद्ध कृष्णा (126 रन पर चार विकेट) ने भी उनका साथ बखूबी निभाया और अंतत: इंग्लैंड की टीम 374 रन के लक्ष्य से दूर रह गई और भारत ने पांच मैच की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी।

चौथे दिन थोड़ी देर की बारिश के बाद समय से पहले दिन का खेल खत्म करने के फैसले पर स्टुअर्ट ब्रॉड और माइकल वॉन जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे लेकिन यह उचित ही लगा कि बेहद कड़ी श्रृंखला का निर्णायक मैच भी बाकी चार मुकाबलों की तरह आखिरी दिन तक चला।

दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई लेकिन खेल शुरू होने से दो घंटे पहले साफ आसमान को काले बादलों को घेर लिया जिससे भारत और उनके प्रशंसकों की उम्मीदें और जग गई। पांचवें दिन द ओवल दर्शकों से खचाखच भरा था और 25 पाउंड के बावजूद 27,500 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम तुरंत भर गया।

मैच शुरू होने से पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ अपनी बहस के लिए सुर्खियां बटोरने वाले मैदान के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस ने सुबह आखिरी बार भारी रोलर का इस्तेमाल किया जिससे आमतौर पर खेल के शुरुआती 30 मिनट में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।

जब खेल शुरू हुआ तो भारत को 22 गेंद के बाद नई गेंद मिली थी लेकिन इंग्लैंड ने उम्मीद के मुताबिक शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

प्रसिद्ध कृष्णा के 23वें ओवर की चार गेंद बाकी थी और उन्हें शुरुआत शॉर्ट गेंद के साथ की जिसे जेमी ओवरटन (09) ने बाउंड्री के दर्शन कराए। अगली गेंद पर अंदरूनी किनारे से चौका लगा जिससे इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए सिर्फ 27 रन की जरूरत थी।

सिराज ने इसके बाद पवेलियन छोर गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और पुरानी गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने खतरनाक जेमी स्मिथ (02) को तीसरी ही गेंद पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया जिससे स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रशंसक एक साथ खुशी से झूम उठे।

अगली गेंद पर गस एटकिंसन (17) भाग्यशाली रहे कि गेंद उनके बल्ले से टकराने के बाद स्लिप में लोकेश राहुल के हाथों तक नहीं पहुंची।

अपने अगले ओवर में सिराज ने ओवरटन को तेजी से अंदर आती गेंद पर पगबाधा किया। सिराज ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन अंपायर्स कॉल के कारण उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

प्रसिद्ध ने इसके बाद जोश टंग (00) को फुल लेंथ की गेंद पर बोल्ड करके इंग्लैंड का स्कोर नौ विकेट पर 350 रन किया।

ऋषभ पंत पिछले मैच में जहां भारत के लिए पैर में फ्रेक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे तो इस मैच में क्रिस वोक्स ने कंधे की चोट के एक हाथ से बल्लेबाजी के लिए उतरकर सभी का सम्मान हासिल किया।

अदम्य साहस का वह क्षण 1963 की याद दिलाता है जब कॉलिन काउड्रे टूटे हुए हाथ के साथ बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रॉ कराने में मदद की थी।

वोक्स बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे इसलिए एटकिंसन के पास बड़े शॉट खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

एटकिंसन ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री को निशाना बनाया और आकाश दीप की ओर हवा में शॉट खेला जिन्होंने गेंद तक पहुंचने में सफल तो रहे लेकिन उनके हाथ से टकराकर गेंद सीमा रेखा के पार छह रन के लिए चली गई।

जल्द ही लक्ष्य एकल अंक में पहुंच गया। एटकिंसन ने दो बार अंतिम गेंद पर रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी लेकिन अंतत: सिराज ने यॉर्कर पर उनका स्टंप उखाड़कर श्रृंखला का अविश्वसनीय अंत किया।

Tags: सिर्फ 35 रन!
Previous Post

लखनऊ में बहुमंजिला इमारत में चौथे तल पर फंसी गाय को का हुआ रेस्क्यू

Next Post

Watch, बलिया में GRP ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से मुस्तफा के पास से 53 लाख से अधिक रुपए किये बरामद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

Watch, बलिया में GRP ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से मुस्तफा के पास से 53 लाख से अधिक रुपए किये बरामद

Recent Posts

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group