अयोध्या, विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर रामनगरमें भैया बहनों को छात्र सांसद एवं शिशु भारती की शपथ दिलाने का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर विद्या भारती के सांस्कृतिक प्रथा के अनुरूप मां सरस्वती के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन का कार्य अयोध्या महानगर के माननीय संघचालक प्रोफ़ेसर विक्रमा प्रसाद पाण्डेय जी द्वारा किया गया।
श्री पाण्डेय जी द्वारा शिशु भारती एवं छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । मुख्य अतिथि के द्वारा भैया बहनों को देश के विकास से संबंधित अपनी जिम्मेदारियां तथा लक्ष्य प्राप्ति के प्रति सजग किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगली प्रसाद तिवारी जी द्वारा भैया बहनों को उनके पद की शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के भैया बहनों ने स्वागत गीत के माध्यम से आए हुए अतिथि का सम्मान किया।
इस अवसर पर शिशु भारती के प्रमुख रामभद्र जोशी जी द्वारा तथा छात्र सांसद प्रमुख विश्वनाथ यादव जी द्वारा सभी पदाधिकारियों को उनके जिम्मेदारी से परिचित कराया गया।
इसी कड़ी में विद्यालय के आचार्य अमित पाण्डेय, अमित यादव, स्वाति तिवारी आदि की उपस्थिति से कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम की समाप्ति आभार ज्ञापन जो कि विद्यालय के आचार्य रामभद्र जोशी जी द्वारा ज्ञापित किया गया। इसके उपरांत शांति मंत्र बोलकर कार्यक्रम का समापन हुआ।