Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही उत्तर प्रदेश इकाई को मिल सकता नया प्रमुख

admin by admin
August 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
0

लखनऊ, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पिछले कई माह से चल रही अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

पहले यह चर्चा थी कि उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होगा, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद ही उत्तर प्रदेश को नया नेतृत्‍व मिलेगा।

इसकी एक वजह यह भी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आधे से अधिक राज्यों के अध्यक्षों के चयन का ‘कोरम’ पूरा हो गया है। देश के 28 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो चुका है।

भाजपा के एक वरिष्‍ठ पदाधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा, ”राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।” उन्‍होंने यह भी कहा कि ”प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेताओं को ”दिल्‍ली” में कह दिया गया है कि उत्तर प्रदेश में जाकर काम करिए, जो निर्णय होगा, पता चल जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि कौन अध्यक्ष बनेगा, उन्‍होंने कहा कि अभी कोई दावा करना मुश्किल है, क्योंकि पार्टी सिर्फ तात्कालिक परिस्थितियों को ध्‍यान में रखकर नहीं, बल्कि दूरगामी समीकरणों के आधार पर फैसला करती है।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में भाजपा की कुल 98 संगठनात्मक जिला इकाइयां हैं। मार्च के दूसरे पखवाड़े में भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने 98 इकाइयों में 70 में जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी और उसके बाद से ही यह कयास तेज हो गये कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी, क्योंकि आधे से अधिक जिलों में निर्वाचन के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होती है। हालांकि चार माह बीतने के बाद भी पार्टी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

अभी तक भाजपा के प्रदेश परिषद के सदस्यों की भी सूची जारी नहीं हुई है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्य परिषद के सदस्य ही मतदाता होते हैं और वे प्रस्तावक व समर्थक का कार्य भी करते हैं, इसलिए चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनका चयन जरूरी है।

हालांकि उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष पद के कई दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। चूंकि 2027 में विधानसभा चुनाव और उससे पहले 2026 में पंचायत चुनाव होने हैं, इसलिए पार्टी नेतृत्‍व अध्यक्ष के चयन के लिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर ध्‍यान केन्द्रित किये हुए है। साथ ही राज्‍य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की रणनीति पर भी भाजपा की नजर है।

भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अभियान को तेज किया है और अब तो सपा पीडीए पाठशाला का भी आयोजन कर रही है, इसलिए राजनीतिक विश्लेषकों के एक वर्ग को लगता है कि भाजपा अपने अध्यक्ष के चयन में पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता दे सकती है।

पार्टी के करीबी सूत्रों का कहना है कि भाजपा अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक बार फिर पिछड़े वर्ग की ओर रुख कर सकती है। 2016 से, इस पद पर ब्राह्मण और ओबीसी, दोनों ही समुदायों के नेता रहे हैं: डॉ. महेंद्र नाथ पांडे (ब्राह्मण), जबकि स्वतंत्र देव सिंह और मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ओबीसी समुदाय से हैं।

किसी दौर में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले कल्याण सिंह (लोध जाति) और ब्राह्मण नेता कलराज मिश्र की जोड़ी ने भाजपा को उत्तर प्रदेश में मजबूती दी थी, लेकिन बाद के दिनों में लोध जाति को कभी नेतृत्‍व का मौका नहीं मिला।

राजनीतिक जानकारों का दावा है कि इस बार भाजपा उत्तर प्रदेश के नेतृत्‍व के लिए लोध समाज की सबसे मजबूत दावेदारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का नाम भी सामने आ रहे हैं। इन दोनों नेताओं में अगर किसी का चयन होता है, तो उसके लिए दिवंगत कल्‍याण सिंह के परिवार के सदस्यों (कल्‍याण सिंह के पुत्र व पूर्व सांसद राजवीर सिंह और पौत्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह) की सहमति भी जरूरी होगी।

दूसरी तरफ पिछड़े वर्ग में आने वाली कुर्मी जाति से उत्तर प्रदेश में विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह और स्‍वतंत्र देव सिंह भाजपा की राज्‍य इकाई का नेतृत्‍व कर चुके हैं और अब भी इस पद के लिए स्‍वतंत्र देव सिंह का नाम चर्चा में है। इनके अलावा निषाद समाज से राज्‍यसभा सदस्‍य बाबू लाल निषाद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्‍वी निरंजन ज्‍योति का भी नाम चर्चा में है।

भाजपा अगर ब्राह्मण समाज से प्रदेश अध्यक्ष का चयन करती है तो पूर्व उप मुख्‍यमंत्री व राज्‍यसभा सदस्‍य डॉक्टर दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी समेत कई नाम दावेदारों की सूची में हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लगातार कमजोर होते जनाधार के चलते भाजपा की नजर दलितों पर खासतौर से पूर्वांचल से लेकर पश्चिम तक प्रभाव रखने वाली सोनकर जाति पर है। यही वजह है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। दलित समाज की गैर जाटव जातियों के अन्य कई नेता भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के संबंध में जब पार्टी के वरिष्‍ठ प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि “भाजपा का सांगठनिक चुनाव बूथ, मंडल और जिला से संपन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है, जिसमें प्रदेश परिषद के सदस्य भाग लेते हैं।”

श्रीवास्तव ने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए आवश्यक आधे से अधिक जिलों का चुनाव संपन्न हो चुका है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नामित चुनाव अधिकारी कार्यक्रम घोषित करेंगे, जिसके अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा।”

भूपेंद्र सिंह चौधरी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। चौधरी ओबीसी (जाट) हैं और अगस्त 2022 में उन्हें इस पद पर नियुक्त करने के 8/3/2025 11:53:23 AM फैसले को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जातिगत समीकरण को दुरुस्त करने की पहल के तौर पर देखा गया था।

Tags: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव
Previous Post

PM मोदी का पाक को कड़ा संदेश, भारत पर हमला करने वाला पाताल में भी नहीं बचेगा, भारत निर्मित मिसाइलें आतंकियों के ठिकानों को करेगी खत्म

Next Post

गोंडा में एसयूवी सरयू नहर में गिरने से 11 श्रद्धालुओं की मौत, चार अन्य घायल

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
Next Post

गोंडा में एसयूवी सरयू नहर में गिरने से 11 श्रद्धालुओं की मौत, चार अन्य घायल

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group