Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा सांसद दुबे ने राहुल पर 1971 के युद्ध के तथ्यों को गलत तरह से रखने का लगाया आरोप

admin by admin
July 30, 2025
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कदमों का जिक्र करते हुए ‘तोड़-मरोड़कर और गलत तथ्यों’ को पेश किया।

दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध किया कि सदन में विपक्ष के नेता की उनकी ‘आदतन लापरवाही’ के लिए निंदा की जानी चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि बिरला को लिखे एक पत्र में दुबे ने उनसे राहुल गांधी को उनके ‘शंका पैदा करने वाले बयानों’ के लिए ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही, भाजपा सांसद ने सदन में इस मुद्दे को उठाने के लिए अध्यक्ष से अनुमति भी मांगी।

राहुल गांधी ने मंगलवार को सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा दिखाए गए साहस का 50 प्रतिशत भी साहस है, तो उन्हें संसद में स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठा दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता की थी।

झूठ बोले कौआ काटे https://t.co/p07uEzs92s

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 30, 2025

राहुल ने कहा था कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने सशस्त्र बलों को पूरी तरह से आजादी दी थी, जबकि मोदी सरकार ने ‘उनके हाथ बांध दिए हैं’।

पलटवार करते हुए, दुबे ने 5 दिसंबर, 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को लिखे गए एक पत्र का हवाला दिया और दावा किया ‘‘इंदिरा गांधी ने सचमुच उनसे पाकिस्तान के साथ युद्ध रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की गुहार लगायी थी।’’

भाजपा सांसद ने अध्यक्ष को सौंपे गए अपने ज्ञापन में उस पत्र की प्रति भी संलग्न की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक बार फिर ‘भलीभांति अभिलेखित ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता के विश्वास को बेशर्मी से तोड़ा है’ और अपने परिवार और पार्टी का महिमामंडन करने की उनकी ‘आदत’ बन गई है।

दुबे ने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने यहां तक कह दिया कि इंदिरा गांधी ने अमेरिका के कूटनीतिक, राजनीतिक और कई अन्य रणनीतिक दबावों के बावजूद बहादुरी से युद्ध लड़ा, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

भाजपा सदस्य ने कहा कि वह यहीं नहीं रुके और ‘चालाकी’ से इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर वर्तमान सरकार को भी घेरने का प्रयास किया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी अब अफवाह फैलाने और अड़ियल व्यवहार के अवतार बन गए हैं।’’ उन्होंने उन पर न केवल सदन में, बल्कि विभिन्न अदालतों में भी ‘लगातार असत्य’ बोलने और ‘ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने’ का आरोप लगाया।

दुबे ने कहा, ‘‘यह हमारे सदन और हमारे जीवंत लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है कि राहुल गांधी ने तोड़-मरोड़ कर और गलत तथ्य पेश करके विपक्ष के नेता के प्रतिष्ठित पद की गरिमा को गिराया है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशों का सीधा उल्लंघन है।

Tags: भाजपा सांसद दुबे ने राहुल पर 1971 के युद्ध
Previous Post

अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया, एक अगस्त से होगा प्रभावी

Next Post

Ayodhya: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दृगपाल की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
Next Post

Ayodhya: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दृगपाल की मौत

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group