Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अदालत ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षिका को जमानत दी

admin by admin
July 24, 2025
in देश
0

मुंबई की एक विशेष अदालत ने नाबालिग छात्र का कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप में गिरफ्तार 40 वर्षीय शिक्षिका को जमानत दे दी और कहा कि दोनों के बीच संबंध आपसी ‘सहमति से’ थे।

यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के मामलों की सुनवाई कर रही विशेष न्यायाधीश सबीना मलिक ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका को जमानत दी।

अदालत ने आदेश में कहा कि पीड़ित की उम्र 16 वर्ष से अधिक है और दोनों पक्षों से मिले साक्ष्य दर्शाते हैं कि उनके बीच सहमति से संबंध बने थे।

अधिवक्ता नीरज यादव और दीपा पुंजानी के माध्यम से दायर अपनी जमानत याचिका में शिक्षिका ने कहा कि यह मामला लड़के की मां के कहने पर गढ़ा गया है।

महिला की याचिका में कहा गया कि लड़के के माता-पिता को आरोपी महिला के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता था और वे इसके खिलाफ थे।

महिला ने कहा कि उसके 11 साल के जुड़वां बच्चे हैं जिनमें से एक बच्चा अस्थमा से पीड़ित है। उसके अधिवक्ताओं ने बताया कि उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मां के न होने के कारण वे भावनात्मक तनाव में हैं।

अभियोजन पक्ष ने उसकी याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर आरोपी को जमानत दे दी गई तो वह फरार हो जाएगी और मुकदमे के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगी।

पीड़ित ने भी आवेदन का विरोध किया और आरोपी शिक्षिका को जमानत दिए जाने पर छल-कपट, धमकी, भय और नुकसान पहुंचाने की आशंका व्यक्त की।

हालांकि, अदालत ने मुकदमे में समय लगने की बात स्वीकारते हुए कहा कि अभियुक्त को हिरासत में रखना लाभदायक नहीं होगा और महिला को जमानत दे दी।

Tags: अदालत ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के
Previous Post

ऋषभ पंत पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर

Next Post

किसी को भी अवैध रूप से जमीन हड़पने की इजाजत नहीं दी जाएगी: मुख्यमंत्री योगी

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

किसी को भी अवैध रूप से जमीन हड़पने की इजाजत नहीं दी जाएगी: मुख्यमंत्री योगी

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group