मॉस्को, रूस के सुदूर पूर्व में 49 लोगों को ले जा रहे एक विमान का मलबा मिला है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एंटोनोव एएन-24 टर्बोप्रॉप विमान पूर्वी साइबेरिया के तिंडा हवाई अड्डे पर उतरने का दूसरा प्रयास करते समय एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
चीनी सीमा के निकट अमूर क्षेत्र के गवर्नर ने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि विमान में 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा केंद्र के हवाले से बताया कि घटनास्थल के हवाई निरीक्षण के दौरान कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला।
गवर्नर ने कहा, ‘तिंडा हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार टक्कर के बाद, विमान में आग लग गई और उस क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहे एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर के चालक दल ने किसी के भी जीवित बचे होने की सूचना नहीं दी।’
क्षेत्रीय अंगारा एयरलाइंस का 50 साल पुराना विमान खाबरोवस्क-तिंडा-ब्लागोवेशेंस्क मार्ग पर उड़ान भर रहा था।
रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का ‘जलता हुआ मलबा’ मिला है। हालांकि मंत्रालय ने इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी।
क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने बताया कि एएन-24 यात्री विमान में पांच बच्चों समेत 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान रूस-चीन सीमा पर स्थित ब्लागोवेशचेंस्क शहर से टिंडा शहर जा रहा था।
साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित यह विमान टिंडा हवाई अड्डे से कई मील दूर राडार से गायब हो गया था और हवाई यातायात नियंत्रकों से इसका संपर्क टूट गया था।
Following the crash of an Antonov passenger plane in Russia, all 49 people on board were killed. pic.twitter.com/YiWQkNcRcJ
— IRNA News Agency (@IrnaEnglish) July 24, 2025








