Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

घनिष्ठ मित्र ने अचानक आपसे दूरी बना ली? ऐसे हालात से कैसे निपटें?

admin by admin
July 23, 2025
in Featured
0

जब हम ‘घोस्टिंग’ (अचानक किसी से दूरी बनाना) के बारे में बात करते हैं, तो आम तौर पर हम यही मानते हैं कि किसी लड़के/लड़की का अपनी प्रेमी/प्रेमिका से अलगाव हो गया है, लेकिन तब क्या होता है, जब बचपन का कोई घनिष्ठ मित्र, माता-पिता या आपकी संतान अचानक आपसे दूरी बना ले।

ऐसे हालात को समझाना कठिन हो सकता है, तथा इनसे उबरना और भी कठिन है।

यह आश्चर्यजनक रूप से आम बात भी है। उदाहरण के लिए, एक अध्ययन से पता चला है कि 38.6 प्रतिशत लोगों को उनके दोस्तों ने ही भूला दिया या उनसे दूरी बना ली। तो लोग अपने सबसे करीबी लोगों को क्यों भूल जाते हैं? पीछे छूट गए लोगों पर इसका क्या असर होता है? आप आगे कैसे बढ़ते हैं?

घोस्टिंग क्या है?

‘घोस्टिंग’ का आशय है जब कोई व्यक्ति अचानक या धीरे-धीरे बिना कोई कारण बताए पूरी तरह से बातचीत बंद कर देता है। चाहे वह दोस्त हो, परिवार का सदस्य हो या प्रेमी-प्रेमिका, इसके लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं – संदेश का जवाब नहीं दिया जाता या कॉल अनसुनी कर दी जाती हैं। कभी-कभी आपके साथ सभी तरह का संचार बंद कर दिया जाता है, उन रिश्तों के विपरीत जो समय के साथ धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।

अचानक अलगाव का सामना करने वाले व्यक्ति के लिए यह गहरे दुख की बात हो सकती है।

लोग अपने परिवार और दोस्तों को अचानक क्यों भूल जाते हैं?

लोग अक्सर अपने दोस्तों को भी उन्हीं कारणों से भूल जाते हैं जिन कारणों से वे अपनी प्रेमी या प्रेमिका को भूल जाते हैं।

संक्षिप्त या अनौपचारिक प्रेम प्रसंग या दोस्ती में ‘घोस्टिंग’ ज्यादा आम है, और ज्यादा स्वीकार्य भी मानी जाती है। यही वह समय होता है जब लोग ‘घोस्टिंग’ इसलिए कर सकते हैं क्योंकि उनकी रुचि खत्म हो जाती है, वे टकराव से बचना चाहते हैं या रिश्ते को सीधे खत्म करने की बजाय ये तरीका ज्यादा आसान लगता है।

अलगाव से इतनी तकलीफ क्यों होती है?

लोग अक्सर ‘घोस्टिंग’ का विकल्प चुनते हैं क्योंकि वे दूसरे व्यक्ति को अस्वीकृति के दर्द से बचाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कम ही होता है। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा भुला दिया जाना जो लंबे समय से आपका करीबी रहा हो, अक्सर दुखदायी होता है, ठीक वैसे ही जैसे किसी प्रियजन की मृत्यु होने से व्यक्ति गहरे दुख से गुजरता है। शुरुआती सदमे के बाद, अक्सर गुस्सा और उदासी होती है।

अगर आप ‘घोस्टिंग’ का सामना कर रहे हैं तो इससे कैसे निपटें?

इसका कोई आसान समाधान नहीं है और अगर कोई व्यक्ति आपसे बात नहीं करना चाहता, तो आप उसे इसके लिए मजबूर नहीं कर सकते। लेकिन शोध कुछ ऐसी रणनीतियों की ओर इशारा करते हैं जो आपको आगे बढ़ने और इस तकलीफ को कम करने में मदद कर सकती हैं।

अपनी भावनाओं को स्वीकार करें : अचानक अलगाव या किसी के भूला दिए जाने पर दुख जैसी भावनाएं एक सामान्य प्रतिक्रिया हैं। अपनी भावनाओं को स्वीकार करें और उन्हें स्वस्थ तरीकों से व्यक्त करें। यह अपनी भावनाओं को दबाने से बेहतर है क्योंकि यह अवसाद, खुद को कमतर समझना और कमजोर स्वास्थ्य का कारण बन सकता है।

सामाजिक सहयोग लें : सामाजिक सहयोग कई मानसिक स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है। अपने अनुभव दोस्तों, परिवार या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से साझा करें। इससे अकेलेपन की भावना कम करने में मदद मिल सकती है।

चिंतन के बजाय आत्म-करुणा को चुनें : जो हुआ उसे बार-बार दोहराने और यह सोचने के जाल में फंसना आसान है कि क्या गलत हुआ। लेकिन इससे दुख लंबा खिंच सकता है और आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है। इसके बजाय, अपने साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप किसी करीबी दोस्त के साथ करते हैं – दया, करुणा और देखभाल। आत्म-करुणा को चिंतन, चिंता और अवसाद को कम करने से जोड़ा गया है।

(द कन्वरसेशन)

Tags: घनिष्ठ मित्र ने अचानक आपसे दूरी बना ली
Previous Post

बरेली: मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर युवती का धर्मांतरण कराने का मामला दर्ज

Next Post

ईडी ने मिंत्रा, निदेशकों के खिलाफ 1,654 करोड़ रुपये का फेमा उल्लंघन का मामला दर्ज

Related Posts

Featured

ज्वालामुखी सुनामी की पहले मिलेगी चेतावनी? पानी के नीचे की ‘गड़गड़ाहट’ बताएगी खतरे का संकेत

September 7, 2026
Featured

ISRO GSLV-F17 Mission: ‘आसमान में भारत की नई आंख’, 36,000 किमी की ऊंचाई पर स्थापित हुआ 2,367 किग्रा का भारी उपग्रह EOS-05

September 4, 2026
Featured

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

September 3, 2026
Featured

दिमाग की गतिविधियाँ मापने वाले ईयरबड्स का दौर शुरू: ‘न्यूरोटेक्नोलॉजिकल नेटिव्स’ की नई पीढ़ी की तैयारी

September 2, 2026
Next Post

ईडी ने मिंत्रा, निदेशकों के खिलाफ 1,654 करोड़ रुपये का फेमा उल्लंघन का मामला दर्ज

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group