Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी, इंजन फेल होने की आशंका

admin by admin
July 17, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

मुंबई, दिल्ली से गोवा जा रही, इंडिगो एअरलाइन की एक उड़ान को इंजन फेल होने के कारण बुधवार शाम मुंबई में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि एयरबस ए320 नियो द्वारा संचालित इस उड़ान को रात 9:52 बजे आपात स्थिति में उतारा गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि “तकनीकी खराबी” के कारण विमान को मुंबई की ओर मोड़ना पड़ा।

सूत्र ने कहा, दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6271 को एक इंजन में खराबी के कारण मुंबई की ओर मोड़ दिया गया और फिर आपातकालीन स्थिति घोषित की गई।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, उड़ान 6ई 6271 में 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जाते समय तकनीकी खराबी का पता चला। नियत प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

विमान में आई खराबी और उसमें सवार यात्रियों की संख्या के बारे में इंडिगो ने जानकारी नहीं दी।प्रवक्ता ने कहा, ‘हालांकि परिचालन पुनः शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा। यात्रा पूरी करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो यात्रियों को लेकर शीघ्र ही रवाना होगा।

मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बुधवार रात 9:52 बजे विमान उतरने के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और टर्मिनल पर कर्मचारियों ने उनकी सहायता की।

मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, ’16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जाने वाली उड़ान का मार्ग तकनीकी खराबी के कारण बदले जाने के बाद रात 9:35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।’

प्रवक्ता ने बताया कि विमान रात 9.52 बजे सुरक्षित उतार लिया गया और 9:57 बजे पूर्ण आपातकाल की स्थिति वापस ले ली गई। प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे के समग्र परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

Tags: दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान
Previous Post

बलिया में प्रशिक्षु अध्यापिका ने की आत्महत्या

Next Post

दुरुपयोग रोकने के लिए मृतकों के ‘आधार’ को निष्क्रिय कर रहा UIDAI

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Next Post

दुरुपयोग रोकने के लिए मृतकों के ‘आधार’ को निष्क्रिय कर रहा UIDAI

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group