Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिये उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से रुपये ऐंठने की कोशिश की

admin by admin
July 12, 2025
in क्राइम, देश
0

नागपुर, मुंबई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय डागा को ‘डिजिटल अरेस्ट’कर ठगों ने दो करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश की। स्वयं सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने शनिवार को यह जानकारी दी।

न्यायमूर्ति डागा ने बताया कि जालसाजों ने वीडियो कॉल के जरिए उन पर गलत काम करने का आरोप लगाया और पैसे की मांग की।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि ठगों की कोशिश नाकाम रही, क्योंकि उन्होंने उनकी धमकियों पर ध्यान नहीं दिया और पुलिस को सूचित कर दिया।

नागपुर निवासी न्यायमूर्ति डागा ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे उन्हें पुलिस की वर्दी पहने एक अज्ञात व्यक्ति का वीडियो कॉल आया।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने बताया कि पुलिस थाने जैसी दिखने वाली जगह पर बैठे फोन करने वाले ने उन पर मुंबई के बोरीवली पुलिस थाने में दर्ज जबरन वसूली के मामले से जुड़े होने का आरोप लगाया।

फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि डागा के आधार कार्ड का उपयोग करके खरीदे गए सिम कार्ड का उपयोग अवैध लेनदेन के लिए किया गया था, जिसमें 2023 में उनके नाम पर खोले गए केनरा बैंक खाते से संबंधित लेन-देन भी शामिल है। उसने यहां तक कि डागा पर जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया।

पूर्व न्यायाधीश के मुताबिक, जब उन्होंने किसी भी गलत कृत्य में संलिप्त होने से इनकार किया, तो कॉल एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सामने आई एक महिला को स्थानांतरित कर दी गई, जिसने धमकी दी कि अगर दो करोड़ रुपये तुरंत नहीं दिए गए तो वह उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

फोन करने वाली महिला ने कहा कि यदि धनराशि दोपहर 2:30 बजे से पहले ऑनलाइन तरीके से नहीं भेजी गई, तो उन्हें बिना जमानत के जेल भेज दिया जाएगा।

न्यायमूर्ति डागा ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने तुरंत नागपुर पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई उच्च न्यायालय के प्रोटोकॉल अधिकारी से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि कॉल राजस्थान-गुजरात सीमा पर से की गई थी। न्यायमूर्ति डागा ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, कोई भी आम आदमी इन ठगों की बात पर यकीन कर सकता था। एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर साइबर पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।

Tags: ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिये उच्च न्यायालय
Previous Post

उत्तराखंड : ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत राज्य में 127 ढोंगी बाबा पकड़े गए

Next Post

भाजपा के बाजार में बिजली विभाग बिकेगा और जनता की जेब पर डाका पड़ेगा : अखिलेश यादव

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Next Post

भाजपा के बाजार में बिजली विभाग बिकेगा और जनता की जेब पर डाका पड़ेगा : अखिलेश यादव

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group