Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर: विदेशी साइबर अपराधियों के मददगार गिरोह का भंडाफोड़

admin by admin
July 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सहारनपुर जिले में पुलिस ने थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और कंबोडिया जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में साइबर अपराधियों को भारतीय डिजिटल पहचान उपलब्ध कराकर उन्हें अपराधी घटनाएं अंजाम देने में मदद करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

सहारनपुर पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी से सिम कार्ड जारी करवाए और ठगों को ठगी करने के लिए ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) उपलब्ध कराए तथा इस तरह विदेशी ठग डिजिटल मंच के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी और मानव तस्करी कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय निवासी रोहित धीमान की शिकायत के आधार पर 29 दिसंबर 2024 को सहारनपुर साइबर अपराध थाने में एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई थी।

धीमान ने आरोप लगाया था कि उनकी जानकारी या सहमति के बिना सिम कार्ड जारी करने के लिए उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग किया गया है।

तिवारी ने कहा, ‘‘शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ऐसे गिरोह की पहचान की जो अक्सर धोखे से आधार और पैन विवरण प्राप्त करके, फर्जी सिम कार्ड बना रहा था। फिर इन सिम कार्डों को सक्रिय किया जाता था और दक्षिण पूर्व एशिया में साइबर अपराधियों को ओटीपी भेजने के लिए उनका इस्तेमाल किया जाता था। ठग उनका इस्तेमाल भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट में ‘लॉग इन’ करने और अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के लिए करते थे।’’

एसएसपी ने कहा, मुख्य आरोपियों में से विपिन कुमार आधार जानकारी में हेराफेरी करके 873 सिम कार्ड जारी करने का दोषी पाया गया। उसने कथित तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में लोगों का नामांकन कराने के नाम पर उंगलियों के निशान और तस्वीरें एकत्र कीं तथा उन्हें बताए बगैर उसने उनके आधार विवरण का इस्तेमाल करके कई सिम जारी करवाये। फिर उसने वे सिम विदेशी ग्राहकों को ओटीपी भेजने वाले व्यक्तियों को सौंप दिये।

उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी सचिन कुमार दूरसंचार कंपनियों के लिए ‘पॉइंट-ऑफ-सेल एजेंट’ के रूप में काम करता था और ग्राहकों के उंगलियों के निशान और तस्वीरें दो बार लेकर, एक साथ दो सिम कार्ड सक्रिय करके उनका डेटा एकत्र करता था।

तिवारी ने कहा, ‘‘कई मौकों पर, उसने ग्राहकों को गलत जानकारी दी कि तकनीकी समस्याओं के कारण उनके सिम जारी नहीं किए जा सकते जबकि वह पहले ही कई सिम सक्रिय करने के लिए उनके विवरण का इस्तेमाल कर चुका था।’’

पुलिस के अनुसार, सचिन कुमार ने अकेले ही एक हजार से ज्यादा सिम कार्ड सक्रिय किये थे जिन्हें उसने अपने साथियों में बांट दिया था। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर निवासी हुमा और अंतरेफा नाम की दो महिलाएं भी इस रैकेट का हिस्सा हैं। उन्होंने कथित तौर पर सचिन से क्रमशः एक हजार और 800 सिम कार्ड लिए और उनका इस्तेमाल ओटीपी भेजने के लिए किया, जिसके बदले में उन्होंने 80 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति ओटीपी का भुगतान किया।

पुलिस का कहना है कि वे ऑनलाइन नौकरी देने का दावा करने वाले अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा थे। इन ग्रुप के जरिए वे दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित साइबर अपराधियों के साथ ओटीपी साझा करते थे जिससे उन्हें भारतीय मोबाइल मंच तक पहुंचने में आसानी होती थी। फिर इन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी की गतिविधियों में किया जाता था।

पुलिस के अनुसार रैकेट से जुड़े वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और नेटवर्क की पूरी सीमा का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Tags: सहारनपुर: विदेशी साइबर अपराधियों
Previous Post

गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्याकांड: चाचा ने कहा राधिका को रसोई में खून से लथपथ देखा

Next Post

बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में अब तक 66 प्रतिशत मतदाता कवर, 15 दिन बाकी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में अब तक 66 प्रतिशत मतदाता कवर, 15 दिन बाकी

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group