Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरियाणा पहुंचे बृज भूषण शरण ने महिला पहलवान के सम्मान समारोह में हुए शामिल, खापों ने जताया विरोध

admin by admin
July 7, 2025
in खेल, देश
0

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह रविवार को कुछ खाप पंचायतों के विरोध के बावजूद हरियाणा में एक महिला पहलवान के सम्मान समारोह में शामिल हुए।

बृज भूषण ने चरखी दादरी जिले के बोंड कलां गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में पहलवान रचना परमार को सम्मानित किया गया। रचना ने हाल ही में वियतनाम में अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं की 43 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

चरखी दादरी ओलंपिक पदक विजेता और अब जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का गृह जिला है। विनेश उन प्रमुख पहलवानों में से थीं जिन्होंने सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

कुछ खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सिंह की यात्रा का इस आधार पर विरोध किया कि उन पर महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह मामला अब भी अदालत में विचाराधीन है।

कुछ खापों और किसान संगठनों द्वारा उनके दौरे का विरोध करने के बारे में पूछे जाने पर बृज भूषण ने कहा, मुझे इससे क्या लेना-देना है। उन्होंने इस कार्यक्रम में उम्मीद जताई कि देश का पहला ओलंपिक कुश्ती स्वर्ण पदक हरियाणा का कोई खिलाड़ी जीतेगा।

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से कुछ घंटे पहले अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘भारत में कई खेल हैं, हम पदक भी जीतते हैं। लेकिन देश के लोगों को हमेशा उम्मीद रहती है कि कुश्ती से भारत को पदक मिलेगा। हम स्वर्ण पदक जीतेंगे और यह काम हरियाणा का पहलवान करेगा। उन्होंने कहा,  हम यह जिम्मेदार योगेश्वर दत्त को सौंपेंगे।

योगेश्वर ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह इससे पहले तोक्यो खेलों के कांस्य विजेता बजरंग पुनिया को भी कोचिंग दे चुके हैं।

आज हरियाणा के ग्राम पंचायत बोंद चरखी दादरी अंतर्गत अंडर-17 एशियन चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडल विजेता श्री रचना परमार जी के सम्मान समारोह में उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
ईश्वर से आप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है ।।#Haryana pic.twitter.com/guwlQ1je6p

— BrijBhushan Sharan Singh (@b_bhushansharan) July 6, 2025

Tags: हरियाणा पहुंचे बृज भूषण शरण ने महिला पहलवान
Previous Post

भारत की एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 336 से हराकर श्रृंखला बराबर की

Next Post

पूर्व सांसद एवं राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का निधन

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

पूर्व सांसद एवं राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का निधन

Recent Posts

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group