Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सूर्यवंशी युवा वनडे में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने

admin by admin
July 5, 2025
in खेल, देश
0

वॉर्सेस्टर, प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से प्रभावित करना जारी रखते हुए युवा वनडे मैच का सबसे तेज शतक जड़ा जिससे भारत अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में शनिवार को यहां नौ विकेट पर 363 रन बनाये।

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यावंशी ने 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने सिर्फ 78 गेंदों की पारी में 13 चौके और 10 छक्कों की मदद से 143 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183 का रहा।

सूर्यावंशी ने अपना शतक 52 गेंद में पूरा कर सबसे तेज युवा वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के कामरान गुलाम के नाम था। गुलाम ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 53 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

भारतीय खिलाड़ियों में यह रिकॉर्ड राज अंगद बावा के नाम था जिन्होंने 2022 में अंडर-19 विश्व कप में युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में शतक बनाया था।

वह इसके साथ ही युवा क्रिकेट के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए हैं। सूर्यवंशी की उम्र 14 साल और 100 दिन है। उन्होंने बांग्लादेश के नाजमुल हुसैन शान्टो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 14 साल और 241 दिन की उम्र में तीन अंकों का आंकड़ा पार किया था।

सूर्यवंशी ने इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधि करते हुए सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ा था। वह इस लीग के सबसे युवा शतकवीर बनने के साथ सबसे तेजी से शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

बिहार के समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने पिछले साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पुरुषों के युवा टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा था। उसने सिर्फ 58 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। वह सिर्फ इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली से पीछे है, जिन्होंने 2005 में 56 गेंदों में शतक बनाया था।

भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है।

Tags: सूर्यवंशी युवा वनडे में सबसे तेज और सबसे कम उम्र
Previous Post

अब मंडी से बाहर व्यापार करने पर फूल किसानों को नहीं देना होगा कोई शुल्क

Next Post

Watch, ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टरों की टीम ने किया धन्वन्तरी स्रोत का पाठ, वीडियो वायरल

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

Watch, ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टरों की टीम ने किया धन्वन्तरी स्रोत का पाठ, वीडियो वायरल

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group