Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक तीर्थस्थलों के दर्शन के लिये विशेष ट्रेन चलाएगा आईआरसीटीसी

admin by admin
July 5, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की लोकप्रियता के मद्देनजर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 25 जुलाई 2025 से ‘श्रीरामायण यात्रा’ के नाम से अपनी पांचवीं विशेष ट्रेन यात्रा शुरू करने जा रहा है।

यह यात्रा 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिये आयोजित समारोह के बाद से शुरू हुई श्रृंखला का हिस्सा है।

आईआरसीटीसी के अनुसार, ‘श्री रामायण यात्रा’, 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इसमें भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक स्थलों को शामिल किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी और इसके बाद नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और अंत में दक्षिण भारत के रामेश्वरम द्वीप तक जाएगी, जिसके बाद यह यात्रा दिल्ली लौटकर समाप्त होगी।

आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु देशभर से इन स्थलों की यात्रा में रुचि दिखा रहे हैं।

आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने कहा, “राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से यह हमारी पांचवीं ‘रामायण यात्रा’ है। पहले की सभी यात्राओं को तीर्थयात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।”

यात्रा का किराया तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यान (थर्ड एसी) के लिए प्रति व्यक्ति 1,17,975 रुपये, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित यान (सेकेंड एसी) के लिए 1,40,120 रुपये, प्रथम श्रेणी वातानुकूलित यान (फर्स्ट एसी) केबिन के लिए 1,66,380 रुपये और ‘फर्स्ट एसी’ कूप के लिए 1,79,515 रुपये निर्धारित किया गया है।

पैकेज शुल्क में ट्रेन यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था (सभी श्रेणियों के लिए), शुद्ध शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों से यात्रा एवं दर्शन, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी यात्रा प्रबंधक की सेवाएं शामिल हैं।

आईआरसीटीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और आधुनिक सुविधाओं वाली ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ के जरिये संचालित की जाएगी।

इस ट्रेन में दो रेस्त्रां, आधुनिक किचन, कोच में शावर क्यूबिकल्स, सेंसर आधारित शौचालय, फुट मसाजर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें ‘फर्स्ट, ‘सेकंड और थर्ड एसी’ की श्रेणियों में यात्रा की सुविधा होगी। सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी, जहां श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और राम की पैड़ी (सरयू घाट) का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद नंदीग्राम स्थित भारत मंदिर का भ्रमण किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि अगला पड़ाव बिहार का सीतामढ़ी होगा, जहां यात्री सीता जी के जन्मस्थान और नेपाल के जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर का दर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद बक्सर में रामरेखा घाट और रामेश्वरनाथ मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी मंदिर, संकट मोचन मंदिर का दर्शन कराया जाएगा और लोग गंगा आरती भी देखेंगे।

आईआरसीटीसी ने बताया कि इसके बाद यात्रियों को प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट की यात्रा सड़क मार्ग से कराई जाएगी, जिसमें रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था होगी।

आईआरसीटीसी ने कहा कि इसके बाद ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक पहुंचेगी, जहां त्र्यंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी क्षेत्र का दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद हम्पी में अंजनाद्री पर्वत (हनुमान जी का जन्मस्थान), विट्ठल और विरुपाक्ष मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा।

ट्रेन यात्रा का अंतिम पड़ाव रामेश्वरम होगा, जहां रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी शामिल हैं। यात्रा 17वें दिन दिल्ली लौटकर समाप्त होगी।

Tags: भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक तीर्थस्थलों
Previous Post

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में मृत मिले तीन कारीगर, एक की हालत गंभीर

Next Post

नोएडा: चाकू से हमला कर प्रेमिका की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
Next Post

नोएडा: चाकू से हमला कर प्रेमिका की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group