Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जूनियर मुक्केबाज ने महिला कोच पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप; माता-पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

admin by admin
June 30, 2025
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के रोहतक केंद्र की राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी (एनबीए) की महिला कोच पर राष्ट्रीय स्तर की नाबालिग मुक्केबाज ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

नाबालिग के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (एफआईआर) के अनुसार बार-बार ‘मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न’ के कारण वह अवसाद में चली गई है।

इस से जुड़ी प्राथमिकी की प्रति होने के बावजूद ‘पीटीआई-भाषा’ आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं कर रहा है क्योंकि मामले की जांच चल रही है।

इस मामले में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से जब टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने 17 वर्षीय पीड़िता द्वारा डराने-धमकाने और थप्पड़ मारने की घटनाओं के बारे में शिकायत मिलने की बात स्वीकार की, लेकिन एफआईआर में लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में उन्हें सूचित किए जाने से इनकार किया।

दोनों संस्थाओं ने कहा कि उनकी आंतरिक जांच में कोच के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। यह कोच इस समय जूनियर और युवा मुक्केबाजों के लिए राष्ट्रीय शिविर के संचालन में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

रोहतक पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि कोच ने एक बार जबरन उसके कपड़े उतारने की कोशिश की, उसे कई बार थप्पड़ मारे, उसका करियर बर्बाद करने की धमकी दी और अन्य मुक्केबाजों के सामने उसे ‘बुरे चरित्र वाली’ कहा, जिससे वह अलग-थलग पड़ गई।

कोच के खिलाफ शिकायत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (जान बूझकर से चोट पहुंचाना) और 351 (3) (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 10 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत दर्ज की गई है।

साइ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह जांच में सहायता करेगा। साइ के क्षेत्रीय केंद्र (सोनीपत) ने इस बारे में ‘पीटीआई’ के सवाल पर कहा, ‘‘ अभी तक हमें किसी प्राथमिकी की प्रति नहीं मिली है। एनबीए रोहतक की एक महिला मुक्केबाज ने 24 अप्रैल 2025 को ई-मेल कर एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आयरलैंड में 25 मार्च 2025 से तीन अप्रैल 2025 तक आयोजित आमंत्रण मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दौरान एक महिला कोच द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उस शिकायत में यौन उत्पीड़न का कोई आरोप नहीं लगाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले की एक विस्तृत जांच की गई जिसमें शिकायतकर्ता, संबंधित कोच, सभी साथी कोच, वहां मौजूद कर्मचारियों और साथी खिलाड़ियों के बयान लिए गए। इसमें हालांकि लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके।

उन्होंने कहा, ‘‘साइ स्वच्छ खेल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्राथमिकी के आधार पर  किसी भी समय जांच के दौरान सहयोग के लिए तैयार रहेगा।

इस मुक्केबाज के माता-पिता ने कहा है जिस तरह से बीएफआई का इस मामले में रवैया रहा है, वे इससे खुश नहीं हैं । पीड़िता के माता-पिता ने उसके खिलाफ हुई दुर्व्यवहार का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि आयरलैंड दौरे पर कोच ने इस मुक्केबाज को अपमानित किया और उसका यौन उत्पीड़न भी किया।

प्राथमिकी में लगाये गये आरोप के मुताबिक, ‘‘इस कोच ने पहले भी उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की थी, लेकिन मेरी बेटी उस समय उसके मंसूबे को समझ नहीं पायी। माता-पिता ने कहा कि ने उनकी बेटी को अभ्यास का वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा था और ऐसा नहीं करने पर उसे कठोर शारीरिक व्यायाम की सजा भी दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने कोच से वीडियो रिकॉर्ड न करने के लिए माफी मांगी और साथ ही कोच की इच्छा के अनुसार अनुरोध किया कि वह  मुक्केबाजी अभ्यास में उसके लिए सेकंडिंग (बाउट के दौरान कोचिंग सहायता) करे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह कोच हालांकि उसके साथ नहीं गयी और दूसरे अन्य कोच को उसके साथ जाने से रोक दिया। हमारे पास यह साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज है कि मेरी बेटी रिंग में अकेली थी।

माता-पिता ने आरोप लगाया कि मुश्किल परिस्थितियों में राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी में दो स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद कोच द्वारा यौन उत्पीड़न भी किया गया।

प्राथमिकी के मुताबिक, ‘‘कोच ने मेरी बेटी पर लड़कों से ज्यादा बात करने का आरोप लगाया। उसने अन्य मुक्केबाजों के सामने उसे अपमानित किया और उसे अपना फोन लाने के लिए कहा। जब मेरी बेटी अपने कमरे में गई, तो वह भी उसके पीछे वहां पहुंच कर कमरा बंद करके उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने मेरी बेटी के कपड़े जबरन उतारने की कोशिश की और जब उसने विरोध करते हुए धक्का दिया तो कोच ने उसे कई बार थप्पड़ मारे। कोच इसके बाद मेरी बेटी को घसीटकर अभ्यास वाले हॉल में ले गई और उसे लिखित में यह देने को कहा कि उसके पास दो फोन थे और वह इसमें से एक का इस्तेमाल लड़कों से बात करने के लिए कर रही थी। माता-पिता ने बताया कि निर्देशों का पालन करने से इनकार करने पर लड़की को थप्पड़ मारे गए।

साइ ने हालांकि कहा कि उनकी जांच के दौरान इस दौरे पर मौजूद किसी भी अन्य मुक्केबाज ने इस दावे का समर्थन नहीं किया।

इस मुक्केबाज के माता-पिता ने आरोप लगाया, ‘‘ इस कोच ने मेरी बेटी को धमकी दी कि अगर उसने इसके खिलाफ शिकायत की तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। कोच ने मेरी बेटी को मानसिक रूप से अस्थिर भी कहा और उसका फोन लेकर उसका पासवर्ड साझा करने के लिए भी मजबूर किया। उसने उसकी निजी डायरी भी ले ली। इससे मेरी बेटी अवसाद और सदमे में है।’’

माता-पिता ने कहा कि उन्हें बेटी की दुर्दशा के बारे में शिविर में शामिल उसके एक साथी से पता चला। वह इसके बाद रोहतक पहुंचे जहां उनकी बेटी ने भावुक होकर अपनी आपबीती सुनाई।

Tags: जूनियर मुक्केबाज ने महिला कोच पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप
Previous Post

पंजाब पुलिस ने राजस्थान में सीमा के पास 60 किलो से अधिक हेरोइन की बरामद

Next Post

कांवड़ यात्रा: जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

Related Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post

कांवड़ यात्रा: जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group