Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस ने इंदौर में छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण सबूत किए जब्त

admin by admin
June 30, 2025
in क्राइम, देश
0

शिलांग, मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए राजा रघुवंशी की गुम हुई सोने की चेन समेत कई अहम सबूत बरामद किए हैं। राजा की पिछले महीने सोहरा में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान यह बरामदगी की गई। इस अभियान में राजा और उसकी पत्नी सोनम के सोने के आभूषण, लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की गई।

ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सेयम ने कहा कि जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज साक्ष्य के तौर पर महत्वपूर्ण हैं और 23 मई की हत्या के मामले में और तथ्य सामने आ सकते हैं।

सेयम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उपनिरीक्षक एंथनी खोंगसिट और करण पचुआ ने एसआईटी टीम का नेतृत्व किया और समन्वित अभियान के दौरान अलकापुरी पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने उनका सहयोग किया।

एसआईटी ने राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे रची गई साजिश का भंडाफोड़ किया। राजा और सोनम के लापता होने के 10 दिन बाद राजा का शव दो जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास बरामद किया गया था।

जांच अधिकारियों के अनुसार, राजा-सोनम ने 22 मई को शहर के कीटिंग रोड से एक स्कूटर किराए पर लिया था और सोहरा की यात्रा की थी। पूर्व बुकिंग न होने के कारण होमस्टे में कमरा पाने में असफल होने के बाद, उन्होंने अपना सामान वहीं छोड़ दिया और मावलखियात से 3,000 सीढ़ियां नीचे उतरकर नोंग्रियात पहुंचे, जहां उन्होंने रात बिताई।

अगली सुबह दोनों लगभग 5:30 बजे होटल से निकले और मावलखियात की ओर चढाई शुरू की, जहां उन्होंने अपना किराए का स्कूटर पार्क किया। राजा को पता नहीं था कि इंदौर के तीन अन्य व्यक्ति उसका पीछा कर रहे थे। इन तीनों को सोनम जानती थी और बाद में उनकी पहचान हत्यारों के रूप में हुई।

तेइस मई को दिन में 11 बजे तक, समूह वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक सुनसान इलाके में पहुंच गया था, जहां राजा पर धारदार हथियारों से बेरहमी से हमला किया गया और उसके शव को पास की एक घाटी में फेंक दिया गया।

सोनम के साथ तीनों हमलावर कुछ ही मिनटों बाद घटनास्थल से भाग गए, जिसकी सेयम ने पुष्टि की।

सेयम ने बताया, ‘‘यह कोई अचानक किया गया कृत्य नहीं था। हमला काफी सोच-समझकर किया गया था। शुरू में ऐसा लगा कि सोनम और उसके प्रेमी ने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। लेकिन अब हम पुष्टि करते हैं कि तीनों लोग राज के करीबी दोस्त थे और उन्होंने सोनम की मदद के लिए उसकी हत्या की।’’

एसआईटी ने पुष्टि की है कि हत्यारों ने 21 मई को शिलांग पहुंचने से पहले गुवाहाटी में हत्या के लिए हथियार खरीदा था। इसमें शामिल सभी लोग लगभग एक ही समय पर पहुंचे थे, और उसके तुरंत बाद सोहरा पहुंचे।

सोनम वारदात स्थल से टैक्सी से भाग गई थी। उसे नौ जून को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मंगलसूत्र और अंगूठी सोहरा होमस्टे में पाई गई, जिससे उसकी संलिप्तता और भी स्पष्ट हो गई।

Tags: राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस ने
Previous Post

महिला ने झांसी प्लेटफार्म पर दिया बच्ची को जन्म

Next Post

मानसून पूरे देश में पहुंचा; उत्तराखंड में बादल फटने से दो लोगों की मौत, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Related Posts

देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: अपहरण के आरोपी ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

September 21, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

September 21, 2026
देश

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

September 21, 2026
Next Post

मानसून पूरे देश में पहुंचा; उत्तराखंड में बादल फटने से दो लोगों की मौत, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Recent Posts

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

नई दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने ओडिशा तट के पास...

प्रतापगढ़: अपहरण के आरोपी ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को अपहरण के आरोपी एक युवक ने शौचालय में कथित तौर पर...

अयोध्या में 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनाही पुलिस को बड़ी सफलता...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो...

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने जलती चिता पर कथित रूप से मांस पकाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group