Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दशकों से अमेरिका में रहे ईरानी नागरिक ट्रंप के निर्वासन अभियान में गिरफ्तार

admin by admin
June 29, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

न्यूयॉर्क, (एपी) अमेरिका में दशकों से रह रहे कई ईरानी नागरिकों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े आव्रजन नीति के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मंडोना ‘‘डोना’’ काशानियन अमेरिका में पिछले 47 साल से रह रही थीं और उन्होंने एक अमेरिकी नागरिक से शादी की थी, जिनकी एक बेटी भी है। उनके परिवार ने बताया कि काशानियन न्यू ऑरलियंस स्थित अपने घर के आंगन में बागवानी कर रही थीं, तभी अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारी उन्हें हथकड़ी लगाकर अपने साथ ले गए।

काशानियन छात्र वीजा पर 1978 में अमेरिका आई थीं और उन्होंने यहा शरण के लिए आवेदन किया था। उनके पति और बेटी ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से आव्रजन अधिकारियों के समक्ष पेश होने की शर्त पर अपने पति और बच्चे के साथ रहने की अनुमति दी गई थी।

परिवार ने बताया कि काशानियन ने नियमित रूप से इन नियमों का पालन किया और चक्रवाती तूफान कटरीना के दौरान भी वह साउथ कैरोलाइना में आव्रजन अधिकारियों के समक्ष पेश हुई थीं। परिवार ने बताया कि अब काशानियन को बेसिल में आव्रजन निरुद्ध केंद्र में रखा गया है और उनके परिवार के सदस्य उनके बारे में सूचना पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका में दशकों तक रहने के बाद अन्य ईरानी भी आव्रजन अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे हैं।

हालांकि, अमेरिका के गृह विभाग ने यह नहीं बताया कि उन्होंने ऐसे कितने ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद आशंका है कि इस तरह की और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

‘नेशनल ईरानियन अमेरिकन काउंसिल’ के नीति निदेशक रयान कॉस्टेलो ने कहा, ‘‘कुछ हद तक सतर्कता बरतना समझदारी है, लेकिन जो चीज अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने की है, वह ऐसा लगता है जैसे उसने आदेश दे दिया हो कि जितने भी ईरानी मिलें, चाहे उनका किसी खतरे से कोई संबंध हो या न हो, उन्हें पकड़ो, गिरफ्तार करो और देश से बाहर निकाल दो — जो कि बेहद चिंता की बात है।’’

अमेरिकी गृह विभाग ने ईरान पर अमेरिकी मिसाइल हमलों के दौरान सप्ताहांत में आव्रजन उल्लंघन को लेकर कम से कम 11 ईरानियों की गिरफ्तारी की घोषणा की।

अमेरिकी सीमाशुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि उसने लॉस एंजिलिस क्षेत्र में सात ईरानियों को गिरफ्तार किया है।

Tags: दशकों से अमेरिका में रहे ईरानी नागरिक
Previous Post

पुरी : जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी वो बातें जो सैकड़ों साल से बनी हुई हैं रहस्य!

Next Post

गोंडा में आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी नाबालिग चाचा पुलिस हिरासत में

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत
अंतराष्ट्रीय

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

July 31, 2026
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू
अंतराष्ट्रीय

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

July 31, 2026
Next Post

गोंडा में आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी नाबालिग चाचा पुलिस हिरासत में

Recent Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group