Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक में अयोध्या और बाराबंकी के अधिकारी रहे मौजूद, सीमा पर पुलिस सतर्क

admin by admin
June 28, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, मोहर्रम का पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अयोध्या और बाराबंकी जिले की सीमा पर स्थित संवेदनशील गांवों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना पटरंगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खण्ड पिपरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से संवाद कर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।

ग्राम पंचायत खण्ड पिपरा और साहपुर,नियामतपुर जैसे गांव दो जिलों की सीमा पर स्थित है जहां पर प्रशासनिक और थाना क्षेत्रीय व्यवस्थाएं अलग-अलग हैं। अयोध्या जिले में साहपुर गांव आता है लेकिन इस गांव का थाना बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना के अंतर्गत है। ऐसे क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतना बहुत ही आवश्यक होता है।

बैठक की अध्यक्षता बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट सर्किल के क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने और अयोध्या जिले की ओर से रुदौली सर्किल के क्षेत्राधिकारी आशीष निगम बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।

सीओ जटाशंकर मिश्रा ने कहा कि मोहर्रम के पर्व को लेकर सीमावर्ती गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है दोनों जिलों की पुलिस समन्वय के साथ कार्य कर रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें। सभी समुदायों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए यही सामाजिक एकता की असली पहचान है।

पीस कमेटी को सम्बन्धित करते हुए सीओ रुदौली आशीष निगम ने कहा कि प्रशासन मोहर्रम के पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। सीओ रूदौली आशीष निगम उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रुदौली सर्किल के सभी संवेदनशील गांवों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सख्ती के साथ रोका जाए।

उन्होंने पीस कमेटी में आए हुए लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति बनाए रखने में सभी की भूमिका बहुत अहम होती है।

इसके अलावा बाराबंकी जिले के थाना टिकैतनगर के प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय, सुखीपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह और अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सजंय मौर्य, प्रभारी निरीक्षक थाना पटरंगा शशिकांत यादव सहित भारी पुलिस बल के साथ दोनों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान खण्ड पिपरा राधेश्याम यादव व पूर्व प्रधान मोहम्मद असलम उर्फ पप्पू ,कोपेपुर प्रधान पुत्तन,ग्राम प्रधान परसऊ शिव कैलाश, नियामतपुर प्रधान अहिबरन यादव व कूढा सुखीपुर प्रधान शराफत अली एंव ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित काफी संख्या मे दोनो जिलों नागरिक मौजूद रहे।

Tags: अयोध्या: मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक में
Previous Post

अयोध्या: किसान ने ट्रैक्टर डीलर पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, केस दर्ज

Next Post

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट भगदड़ में तीन व्यक्तियों की मौत, 50 अन्य घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
Next Post

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट भगदड़ में तीन व्यक्तियों की मौत, 50 अन्य घायल

Recent Posts

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group