Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एयर इंडिया समूह का ईरान, इराक, इजरायल के हवाई क्षेत्र से परहेज

admin by admin
June 23, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

एयर इंडिया समूह पश्चिम एशिया में कुछ हवाई क्षेत्रों से परहेज कर रहा है, जिसके चलते उड़ानों की अवधि लंबी हो रही है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बदलती स्थिति के कारण कुछ सेवाओं को रद्द कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समूह के पास दो एयरलाइंस – एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस छोटे आकार वाले विमानों के साथ पश्चिम एशिया में सेवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संचालित करती है।

एयर इंडिया ने रविवार को बयान में कहा, “खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, एयर इंडिया समूह पुष्टि करता है कि हमारी उड़ानें वर्तमान में ईरान, इराक और इज़राइल के हवाई क्षेत्रों से होकर नहीं गुज़र रही हैं।”

बयान के अनुसार, “हम आने वाले दिनों में फारस की खाड़ी के ऊपर कुछ हवाई क्षेत्रों के उपयोग से धीरे-धीरे बचेंगे, और इसके बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, ओमान और कुवैत सहित अन्य गंतव्यों की उड़ानों के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन करेंगे।”

बयान के अनुसार, इस समायोजन से इन सेवाओं के साथ-साथ यूरोप और उत्तरी अमेरिका की चुनिंदा उड़ानों के लिए उड़ान अवधि बढ़ सकती है।

एक सूत्र ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘कम लोड फैक्टर’ के कारण पश्चिम एशिया के शहरों को जोड़ने वाली कुछ उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है। कम लोड फैक्टर का मतलब है किसी विशेष उड़ान के लिए कम बुकिंग।

दूसरे सूत्र ने बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र में भीड़भाड़ के कारण सेवाएं रद्द की जा रही हैं। उसने बताया कि यात्रियों को रद्दीकरण के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से उड़ान रद्दीकरण पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।

इस बीच, एक बयान में एयर इंडिया ने कहा कि वह अपने बाहरी सुरक्षा सलाहकारों के साथ निरंतर परामर्श कर रही है और उभरती स्थिति पर सतर्कतापूर्वक नजर रख रही है, तथा अपने परिचालन की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त उपायों को लागू करने के लिए तैयार है।

Tags: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एयर इंडिया
Previous Post

इंग्लैंड को 465 रन पर आउट करने के बाद भारत को कुल 96 रन की बढ़त

Next Post

सोम प्रदोष व्रत आज, भोलेनाथ की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप

Related Posts

Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
Next Post

सोम प्रदोष व्रत आज, भोलेनाथ की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप

Recent Posts

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

नई दिल्ली, घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने नया नियम लागू करने की घोषणा की...

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक शुभम मिश्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाराणसी में रविवार तड़के यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group