Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

DGCA ने प्रतिकूल मौसम में उड़ान संचालन के लिए दिशा-निर्देश किए संशोधित

admin by admin
June 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने प्रतिकूल मौसम के दौरान एयरलाइन के लिए अपने परिचालन दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। इनमें इस बात पर बल दिया गया है कि सुरक्षा को ‘समय-सारिणी के पालन’ से अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा पायलटों को अप्रत्याशित परिस्थितियों में उड़ानों का मार्ग बदलने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

अनुसूचित और गैर-अनुसूचित एयरलाइन कंपनियों को अद्यतन परिचालन परिपत्र जारी करते हुए नियामक ने कहा कि पायलटों को दृश्य संकेतों की उपकरणों से जांच करनी चाहिए, ताकि सटीक दृष्टिकोण और लैंडिंग आकलन सुनिश्चित हो सके, तथा बारिश में या गीली हवाई पट्टी पर रात्रि परिचालन के दौरान होने वाले दृश्य भ्रम से निपटा जा सके।

यह परिपत्र केदारनाथ क्षेत्र में हाल ही में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं और पिछले महीने श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान में आए भीषण कंपन (टर्ब्यूलेंस) को देखते हुए जारी किया गया है।

परिचालन संबंधी अनिश्चितता पर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव का हवाला देते हुए, डीजीसीए ने उड़ान चालक दल को अत्यधिक सतर्कता बनाए रखने की सलाह दी है, ‘जिसमें समय-सारिणी के पालन पर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

डीजीसीए ने रविवार को एक बयान में कहा, “कैप्टन को मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार मार्ग परिवर्तन या वापसी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

परिपत्र में उन परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है, जिनके तहत चालक दल के सदस्यों से प्रतिकूल मौसम के कारण मार्ग बदलने, वापसी या मार्ग बदलने पर विचार करने की अपेक्षा की जाती है, जिसमें गंभीर कंपन, हवा का झोंका, बर्फ जमना, अवरोधक तूफान या अचानक दृश्यता में गिरावट शामिल है।

इसके अलावा, एयरलाइन कंपनियों और पायलटों को निर्णय लेने के लिए रूढ़िवादी दृष्टिकोण अपनाने के साथ-साथ मौसम से बचने की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

पायलटों को पहले से ही विचलन की योजना बनाने और संवहनीय गतिविधि से कम से कम 20 एनएम (नॉटिकल माइल्स) की दूरी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

बयान में कहा गया है, “आंधी-तूफान वाले बादलों के नीचे उड़ान भरने से मना किया जाता है, क्योंकि हवा के झोंके, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का जोखिम बढ़ जाता है।

नियामक ने पायलट मौसम रिपोर्ट के महत्व के साथ-साथ प्रतिकूल मौसम की स्थिति और कंपन के दौरान यात्रियों, चालक दल के सदस्य और हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) के साथ संवाद करने पर जोर दिया।

बयान के अनुसार, “इसमें समय पर ब्रीफिंग, यात्रियों के लिए अग्रिम घोषणाएं, तथा बेहतर समन्वय और परिस्थितिजन्य जागरूकता के लिए एटीसी को कंपन की सूचना देना शामिल है।

Tags: DGCA ने प्रतिकूल मौसम में उड़ान संचालन
Previous Post

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश: हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Next Post

मुंबई : हवाई अड्डे पर 16 करोड़ रुपये का सोना और मादक पदार्थ जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

मुंबई : हवाई अड्डे पर 16 करोड़ रुपये का सोना और मादक पदार्थ जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group