Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में व्यक्ति ने पत्नी की शादी ‘प्रेमी’ से करायी

admin by admin
June 21, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी स्थानीय मंदिर में एक अन्य व्यक्ति के साथ करवा दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हरिश्चंद्र (42) ने अपनी पत्नी करिश्मा (36) को कथित तौर पर शिवराज चौहान के साथ पकड़ लिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके बाद एक लंबा समुदायिक बैठक हुई लेकिन उसमें कोई हल नहीं निकला।

हरिश्चंद्र ने बृहस्पतिवार शाम एक मंदिर ले जाकर करिश्मा की मांग का सिंदूर साफ किया और फिर पुजारी की मौजूदगी में जयमाल डलवाकर शिवराज से उसकी शादी करा दी।

वहीं, करिश्मा ने कहा कि उसके साथ यह सब जबरदस्ती किया गया। करिश्मा ने कहा कि उसकी पति से अनबन चल रही थी, लेकिन शिवराज से कोई प्रेम संबंध नहीं था।

खोड़ारे थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को उक्त प्रकरण की जानकारी नहीं है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत मिली है। कुमार ने कहा कि यदि कोई शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करता है, तो पूरे मामले की जांच करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिश्चंद्र और करिश्मा के विवाह को 15 वर्ष हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज से विवाह के बाद करिश्मा अपनी बेटी को अपने साथ ले गई, जबकि बेटा हरिश्चंद्र के पास ही है।

हरिश्चंद्र ने बताया कि वह करिश्मा के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता था। हरिश्चंद्र ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘करिश्मा ने मुझे जहर देने की कोशिश की और हमारे बेटे को मादक पदार्थ देकर उसे क्षति पहुंचाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करिश्मा ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि यह शादी उस पर थोपी गई है।

Tags: गोंडा में व्यक्ति ने पत्नी की शादी ‘प्रेमी’ से करायी
Previous Post

DGCA ने चालक दल के लिए कार्य अवधि मानदंडों का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया को नोटिस भेजा

Next Post

शाहजहांपुर में महिला ने बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाया, महिला की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

September 20, 2026
Next Post

शाहजहांपुर में महिला ने बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाया, महिला की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

Recent Posts

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group