Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल ने तेहरान पर हमले तेज किये, ईरान ने अमेरिकी हस्तक्षेप से पूर्ण युद्ध छिड़ जाने की दी चेतावनी

admin by admin
June 18, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

इजराइल के लड़ाकू विमानों ने यूरेनियम ‘सेंट्रीफ्यूज’ और मिसाइलों के कल-पुर्जे बनाने वाले केंद्रों को निशाना बनाते हुए मंगलवार देर रात ईरान की राजधानी तेहरान पर बमबारी की। वहीं, बुधवार को ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि अमेरिका के किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से क्षेत्र में पूर्ण युद्ध छिड़ जाएगा।

ईरान के ताजा हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने ‘अल जजीरा इंग्लिश’ समाचार चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘अमेरिका का किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप इस क्षेत्र में पूर्ण युद्ध का कारण होगा।

उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि पड़ोसी देशों में तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों को ईरान के हथियारों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिका ने किसी भी हमले का व्यापक जवाब देने की धमकी दी है।

इजराईल ने ईरान के तेहरान की ऐसी बर्बादी कर दी है
सभी 72 हुरों के पास जल्दी से जल्दी जा रहे हैं।
पूरे विश्व में शांति जब होगी जिन्हें ज्यादा 72 होरों की चाह है वह जल्दी से जल्दी 72 होरों के पास स्वयं चले जाएं#iranisraelwar #isupportisrael pic.twitter.com/QLuFfwiW66

— Pinki Bhaiya (@BHUPENDER_HRD) June 18, 2025

इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने पश्चिमी ईरान के केरमानशाह क्षेत्र में एक अड्डे पर ईरान के पांच एएच-1 हेलीकॉप्टर को नष्ट कर दिया है। इजराइल ने हेलीकॉप्टर को नष्ट करने वाली बमबारी का एक वीडियो भी प्रसारित किया। हालांकि, ईरान ने तुरंत इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

बुधवार को संघर्ष का छठा दिन है और जिनेवा में ईरान के राजदूत अली बहरीनी ने कहा कि उनका देश इजराइल की ‘‘आक्रामकता’’ का कड़ा जवाब देगा और अगर अमेरिकी सेना इजराइल के साथ जारी संघर्ष में शामिल होती है तो वह अमेरिका के खिलाफ भी ऐसा ही करेगा।

इजराइल ने गत शुक्रवार, 13 जून को अचानक तेहरान पर बमबारी शुरू कर दी और उसके परमाणु तथा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

वाशिंगटन स्थित एक ईरानी मानवाधिकार समूह ने बताया कि ईरान में इजराइली हमलों में कम से कम 239 नागरिकों सहित 585 लोगों की मौत हो गयी और 1,300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

तेहरान में प्रसिद्ध ‘ग्रैंड बाजार’ सहित दुकानें बंद हैं और लोग हमलों से बचने के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं जिससे सड़कों पर भीड़ काफी बढ़ गई है।

ईरान ने जवाबी हमलों में लगभग 400 मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं, जिनसे इजराइल में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

ईरान की मिसाइलों ने मध्य इजराइल में इमारतों को निशाना बनाया, जिससे भारी नुकसान हुआ और हवाई हमले के सायरन ने बार-बार इजराइलियों को शरण लेने के लिए मजबूर किया।

सभी की निगाहें अमेरिका पर टिकी हैं, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू में खुद को इजराइली हमलों से खुद को दूर रखा था लेकिन उन्होंने अमेरिका की अधिक भागीदारी का संकेत देते हुए कहा कि वह युद्ध विराम से कहीं अधिक ‘बड़ा’ चाहते हैं।

अमेरिका ने इस क्षेत्र में और अधिक युद्धक विमान भी भेजे हैं। वाशिंगटन स्थित संगठन ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने बताया कि समूह ने हमलों में जान गंवाने वाले लोगों में से 239 की पहचान असैन्य नागरिकों के रूप में और 126 की पहचान सुरक्षा कर्मियों के रूप में की है।

यह समूह, ईरान की स्थानीय खबरों और देश में अपने स्रोतों से प्राप्त खबरों की पड़ताल करता है। ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हताहतों की विस्तृत संख्या भी सामने रखी थी।

ईरान संघर्ष के दौरान मौतों की संख्या नियमित रूप से नहीं बता रहा है और अतीत में भी वह हताहतों की संख्या कम बताता रहा है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में ईरान से ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की उनकी ‘‘फिलहाल कोई योजना’’ नहीं है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को फोन पर मौजूदा स्थिति के बारे में बात की।

खामेनेई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हम यहूदी चरमपंथियों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे। ईरान की सेना ने इजराइल पर जल्द ही हमले तेज करने का संकल्प लिया।

वहीं इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने एक पोस्ट में कहा, “तेहरान के ऊपर एक तूफान आ रहा है। तानाशाही का पतन इसी प्रकार होता है।”

ईरान के साथ संघर्ष की शुरुआत में इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया था लेकिन अब उड़ानें शुरू हो गयी हैं।

हवाई अड्डे की प्रवक्ता लिसा दवीर ने बताया कि साइप्रस के लारनाका से दो उड़ानें बुधवार सुबह तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं।

Tags: इजराइल ने तेहरान पर हमले तेज किये
Previous Post

शाहजहांपुर के बाल गृह में कार्यरत महिला ने प्रभारी और सहकर्मी पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

Next Post

उत्तर प्रदेश में पांच दिन देरी से पहुंचा मानसून, भारी बारिश के आसार

Related Posts

मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को
अंतराष्ट्रीय

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

August 6, 2026
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

August 6, 2026
अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
चीन के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों को बर्खास्त किए जाने का क्या मतलब है?
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका को चीन का बड़ा झटका: जवाबी कार्रवाई का किया ऐलान, ड्रोन एक्सपोर्ट पर भी लगाई रोक

August 5, 2026
Next Post

उत्तर प्रदेश में पांच दिन देरी से पहुंचा मानसून, भारी बारिश के आसार

Recent Posts

मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के अधिकारियों से बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भारत सरकार के अधिकारियों ने पूछताछ की। इस...

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

लखनऊ, राष्ट्र नायकों को सम्मान देने के साथ ही भावी पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करने के लिए प्रदेश सरकार...

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन ने रात के दौरान रूस के कई भीतरी इलाकों...

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजफ्फरपुर में गुरुवार को जल जीवन मिशन के जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनी के आयोजन...

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group