Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

केंद्र ने वैज्ञानिक उपकरणों एवं अन्य वस्तुओं के खरीद नियमों में ढील दी, जीईएम’ पोर्टल के अतिरिक्त अन्य स्रोतों से ऐसी खरीददारी करने की अनुमति

admin by admin
June 15, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली,  अनुसंधानकर्ताओं की ओर उठ रही मांगों के बीच सरकार ने रक्षा अनुसंधान संगठनों समेत विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों को वैज्ञानिक उपकरणों और उपभोग्य सामग्रियों की खरीद हेतु वित्तीय सीमा बढ़ा दी है तथा ‘जीईएम’ पोर्टल के अतिरिक्त अन्य स्रोतों से ऐसी खरीददारी करने की अनुमति प्रदान की है।

मौजूदा वित्तीय नियमों के तहत 200 करोड़ रुपये से कम मूल्य के उपकरणों की खरीद सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल और स्थानीय उत्पादकों से ही करना अनिवार्य किया गया है ताकि घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित मिले।

लेकिन इन नियमों के कारण कई वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उच्च कोटि के कई अनुसंधान उपकरण जीईएम पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद उन संस्थानों में शामिल हैं, जिन्हें सामान्य वित्तीय नियमों (जीएफआर) में बदलावों से लाभ मिलेगा क्योंकि इन बदलावों से पारंपरिक खरीद में आने वाली बाधाएं दूर कर दी गयी हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य उपलब्ध ढांचे के भीतर नवाचार को यथासंभव स्वतंत्रता देना है।

उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जीईएम पोर्टल शुरु किया गया था, लेकिन अनुसंधानकर्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संभवत: तंत्र विकसित नहीं हो पाया है।

सिंह ने यहां प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘जब हम वैश्विक भूमिका निभाने की ओर अग्रसर हैं, तो हमें वैश्विक मापदंडों का पालन करना होगा। हमारे मानक वैश्विक मानकों से संबंधित होने चाहिए।’’

जीएफआर में विशेष प्रावधानों में संशोधन के अनुसार, विभिन्न अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के कुलपति और निदेशक अब अनुसंधान उद्देश्यों के लिए दो लाख रुपये तक के वैज्ञानिक उपकरण और उपभोग्य वस्तुएं बिना किसी ‘कोटेशन’ के खरीद सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा एक लाख रुपये थी।

क्रय समिति द्वारा वस्तुओं की खरीद के लिए वित्तीय सीमा मौजूदा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।

सीमित निविदा जांच (एलटीई) और विज्ञापित निविदा जांच का उपयोग करके वस्तुओं की खरीद के लिए वित्तीय सीमा मौजूदा 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है।

Tags: केंद्र ने वैज्ञानिक उपकरणों एवं अन्य वस्तुओं के खरीद
Previous Post

बदायूं जिले में सुबह टहलने निकले युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Next Post

बनारस स्टेशन पर मनमाना पार्किंग शुल्क वसूलने वाले का ठेका निरस्त, प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Next Post

बनारस स्टेशन पर मनमाना पार्किंग शुल्क वसूलने वाले का ठेका निरस्त, प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group