Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Tehran के कुछ प्रमुख सहयोगी इजराइल-ईरान संघर्ष से दूरी क्यों बनाए हुए हैं?

admin by admin
June 14, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

बेरूत, हिजबुल्ला को लंबे समय से इजराइल के साथ युद्ध की स्थिति में ईरान की पहली रक्षा पंक्ति माना जाता रहा है। लेकिन, इस सप्ताह जब से इजराइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया है, तब से ये लेबनानी चरमपंथी समूह इस लड़ाई से बाहर है।

इराक में ईरान समर्थित शक्तिशाली मिलिशिया का नेटवर्क भी शांत नजर आ रहा है जबकि इजराइल ने हमलों को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर इराक के हवाई क्षेत्र का भी इस्तेमाल किया है।

घरेलू राजनीतिक चिंताओं तथा लगभग दो वर्षों के क्षेत्रीय संघर्षों और उथल-पुथल में हुई भारी क्षति के कारण, ऐसा प्रतीत होता है कि ईरान के इन सहयोगियों ने नवीनतम संघर्ष में दूरी बनाना शुरू कर दिया है।

हिजबुल्ला का गठन 1980 के दशक के प्रारंभ में ईरान के समर्थन से एक गुरिल्ला बल के रूप में हुआ था जो उस समय दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के कब्जे के खिलाफ लड़ रहा था।

इस चरमपंथी समूह ने इजराइल को लेबनान से बाहर निकालने में मदद की और आगामी दशकों में अपने शस्त्रागार का निर्माण किया, जिससे यह एक शक्तिशाली क्षेत्रीय ताकत बन गया और ईरान समर्थित गुटों के समूह का केंद्रबिंदु बनकर उभरा।

ईरान समर्थित सहयोगियों में इराकी शिया मिलिशिया, यमन के हूती विद्रोही और फलस्तीनी उग्रवादी समूह हमास भी शामिल है।

दक्षिणी इजराइल पर सात अक्टूबर 2023 को फलस्तीनी उग्रवादियों के हमले और गाजा में इजराइल की जवाबी कार्रवाई के बाद अपने सहयोगी हमास की सहायता करते हुए हिजबुल्ला ने सीमा पार से रॉकेट दागना शुरू किया था।

इसके अलावा, इराकी मिलिशिया कभी-कभी इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाता रहा है, जबकि यमन के हूती लड़ाकों ने एक महत्वपूर्ण वैश्विक व्यापार मार्ग लाल सागर में जहाजों पर गोलीबारी करके इजराइल को निशाना बनाना शुरू किया।

हिजबुल्ला और उसके नेता नईम कासिम ने इजराइल के हमलों की निंदा की और हमले में वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की मौत पर शोक जताया। लेकिन कासिम ने यह नहीं कहा कि हिजबुल्ला इजराइल के खिलाफ किसी भी जवाबी कार्रवाई में भाग लेगा।

इराकी मिलिशिया ने भी एक बयान जारी कर इजराइल के ईरान पर हमले की निंदा की। साथ ही ईरान पर हमले के लिए कथित तौर पर इराक के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के मद्देनजर इराक सरकार से ‘‘देश से शत्रुतापूर्ण ताकतों को तत्काल बाहर निकालने’’ का आह्वान किया।

हालाकि, इराकी मिलिशिया ने ईरान-इजराइल संघर्ष में किसी भी तरह से शामिल होने का कोई संकेत नहीं दिया है।

किंग्स कॉलेज लंदन के एसोसिएट प्रोफेसर और सैन्य विश्लेषक एंड्रियास क्रेग ने कहा, ‘‘सीरिया में आपूर्ति श्रृंखलाओं से कट जाने के कारण हिजबुल्ला की सामरिक स्तर पर स्थिति कमजोर हो गई है।

The Israeli Air Force successfully struck the Iranian Air Force hangers at Mehrabad Airport in Tehran tonight.

Multiple hangars, hosting Iranian MiG-29s and Su-24s from the 11th and 14th Tactical Fighter Squadrons, appear to be burning. pic.twitter.com/UXtMhG2cIC

— OSINTtechnical (@Osinttechnical) June 14, 2025

Tags: Tehran के कुछ प्रमुख सहयोगी इजराइल-ईरान
Previous Post

Iran एक साथ दागेगा 1800 मिसाइलें, नेतन्याहू को सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट

Next Post

South Africa ने ICC खिताब के 27 साल के इंतजार को खत्म कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

South Africa ने ICC खिताब के 27 साल के इंतजार को खत्म कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group