Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक, डस्टबिन आपूर्ति की जांच करेगी पांच सदस्य कमेटी

admin by admin
June 13, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी  की अध्यक्षता में नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक हुई की। संचालन नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने किया।

जिसमे महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि रामपथ से जुड़ी 27 गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

बैठक में फैंसी लाइट लगाने के दौरान नगर निगम की सड़कों की मानक से अधिक कटाई और उसकी मरम्मत न कराए जाने को लेकर नाराजगी जताई गई। इस दौरान जोनल कार्यालय को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया तथा डस्टबिन आपूर्ति में अनियमितता की 15 दिन के अंदर जांच करने की निर्देश भी दिए गए।

कमेटी में अपर नगर आयुक्त बागीश कुमार शुक्ला, सुमित कुमार, गुरुप्रसाद पांडे, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी एवं हरिशचंद्र गुप्त शामिल हैं।

बैठक में स्वीकृति के सापेक्ष बची हुई फैंसी फैंसी लाइट लगवाने के लिए पत्राचार करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र को जोनल कार्यालय स्तर पर अलग करने के लिए पत्राचार करने का फैसला किया गया।

पार्षद सूर्यकुमार तिवारी सूर्य ने जोनल स्तर पर वार्डो के संबंध करने में बरती गई विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षण किया। जोनल कार्यालय में टैक्स निर्धारण संबंधी कर्मचारियों की नियमित तैनाती की मांग की, जिस पर नगर आयुक्त ने कर विभाग को निर्देश दिया। नामांतरण प्रक्रिया की लंबे समय तक लंबित रहने पर जिम्मेदार हमले को फटकार भी लगाई गई।

इस दौरान पार्षद विशाल पाल ने एक मीटर से अधिक चौड़े नाले की सफाई व्यवस्था का मसला उठाया तथा अभिनव पांडे ने झूलेलाल वार्ड में नालों की सफाई सही ढंग से न होने की शिकायत दर्ज कराई ।

महापौर ने निर्माण खंड एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पार्षदों के माध्यम से मौके पर वेरीफाई करने सफाई व्यवस्था पुष्टि करवाने तथा तथा श्रमिक आपूर्ति के माध्यम से न्यायालय की सफाई करने का निर्देश दिया ।

पार्षदों ने बताया कि अयोध्या प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य के चलते जल निकासी व्यवस्था को ठप कर दिया है। इससे बारिश के समय विशेष रूप से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

महापौर ने जलवानपुरा अश्विनीपुरम जौरा गद्दोपुर शिवनगर टकसाल बड़ी देवकाली कांति नगर ऋषि टोला आदि जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया ।

उन्होंने बताया कि जनौरा, गद्दोपुर, जलवानपुरा में नाला निर्मित हो चुका है। यहां पंप की स्थापना की जा रही है, ताकि लोगों को जल भराव की समस्या से का सामना न करना पड़े।

महापौर ने पार्षद हरिश्चंद्र गुप्त के सुझाव पर रामजानकी मंदिर ऋषि टोला में एक सप्ताह के भीतर रैंप बनवाने का निर्देश दिया। इस दौरान विकास रजिस्टर भी आदतन कंप्लीट करने का निर्देश दिया गया ।

बताया गया कि बैठक में 851 कमर्शियल भवनों को कर संबधी नोटिस भेजने डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण व्यवस्था सही करने, ख़राब हैण्ड पंप रिबोर करवाने, वृहद पौध रोपण से समाज से जोड़ने, सफाई व्यवस्था के लिए वाहनों की संख्या बढ़ने, अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पास किया गया । यह भी तय किया गया कि राज्य सभा सदस्य दिनेश शर्मा की सहायता से सिंदूर तिराहा विकसित किया जायेगा।

पांच सदस्य कमेटी करेगी डस्टबिन आपूर्ति की जांच

– नगर निगम की पांच सदस्य कमेटी डस्टबिन आपूर्ति में बढ़ती गई अनियमित की जांच 15 दिन में पूरा का रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी इस संबंध में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने निर्देश दिए। कमेटी में अपर नगर आयुक्त बागीश कुमार शुक्ला, सुमित कुमार, गुरुप्रसाद पांडे, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी एवं हरिशचंद्र गुप्त शामिल हैं।

देवकाली वार्ड में हाइट गेज लगाने के निर्देश
देवकाली वार्ड के अंजनीपुरम में बनाई गई नगर निगम की सड़क को भारी वाहनों के आवागमन से हो रही क्षति को देखते हुए हाइट गेज लगाने का निर्णय किया गया। इससे केवल सामान्य वाहन ही उस रास्ते पर चल सकेंगे। इस संबंध में कार्यकारिणी का ध्यान पार्षद चंदन सिंह ने आकर्षित कराया था।

Tags: Ayodhya: नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक
Previous Post

Ayodhya: अनियंत्रित बाइक तालाब में गिरी, दो घायल, हालत गम्भीर, दर्शन नगर रेफर

Next Post

सीतापुर में शारदा नदी में लखीमपुर के चार किशोर डूबे, दो के शव बरामद

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026
Next Post

सीतापुर में शारदा नदी में लखीमपुर के चार किशोर डूबे, दो के शव बरामद

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group