अयोध्या पटरंगा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गए। दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने एक को लखनऊ व एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिठौली मजरे बाबूरीचक निवासी विशाल पुत्र जगदीश प्रसाद व पिन्टू पुत्र स्व0 शत्रोहन गुरुवार की देर रात्रि करीब नौ बजे मियां का पुरवा से घर लौट रहे थे, जिनकी बाइक मियां का पुरवा सड़क किनारे सूखे पड़े तालाब में गिरकर दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
ग्राम प्रधान शिव शरन उर्फ पप्पू यादव ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को तालाब से बाहर निकालवा कर बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए निजी वाहन से सीएचसी रुदौली पहुंचाया।
जहां डाक्टरों ने पिंटू पुत्र शत्रोहन 26 वर्ष व विशाल पुत्र जगदीश प्रसाद 18 वर्ष की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया लेकिन विशाल की हालत गम्भीर देखते हुए परिजन लखनऊ के किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।


