Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बंगाल: हावड़ा ‘सेक्स रैकेट’ की सरगना सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
June 12, 2025
in क्राइम, देश
0

कोलकाता, पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा ‘सेक्स एवं पोनोग्राफिक फिल्म रैकेट’ की सरगना मानी जा रही एक महिला और उसके बेटे को बुधवार को कोलकाता में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने पहले बेटे अरियान खान को दक्षिण कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके में एक ठिकाने से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि बाद में रात में पुलिस ने खान की मां श्वेता उर्फ ​​‘फुलटूसी’ को शहर के अलीपुर इलाके में एक ठिकाने से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “श्वेता ने कई बार अपना मोबाइल नंबर बदला, जिससे हमारे लिए उसका पता लगाना मुश्किल हो गया। आज, उसके बेटे से पूछताछ करने के बाद, हमें उसका नया नंबर मिला और हम उसे अलीपुर में ढूंढने में कामयाब रहे।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने अपना हुलिया इस तरह बदल लिया था कि बुधवार को अलीपुर से उसे पकड़ने गई पुलिस उसे पहचान नहीं पाई।

उन्होंने कहा कि वह एक ‘इवेंट मैनेजमेंट कंपनी’ का इस्तेमाल कर उसकी आड़ में ‘सॉफ्ट पोर्नोग्राफिक फिल्में’ बनाने का गिरोह चलाती थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उसकी कुछ तस्वीरें लेनी पड़ीं और उसे गिरफ्तार करने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि करने के लिए उसके रिश्तेदारों को ये तस्वीरें भेजनी पड़ीं। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।’’

उन्होंने अरियान की भूमिका स्पष्ट करते हुए बताया कि वह अपने ‘सोशल नेटवर्किंग अकाउंट’ का उपयोग करके युवतियों को लुभाकर उन्हें अपनी मां के पास लाता था, जो उन्हें अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करती थी।

इससे पहले, अरियान को हावड़ा जिला अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि अरियान को पांच दिनों तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया।

हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने गोल्फ ग्रीन में एक आवास से अरियान को गिरफ्तार किया।’’

इससे पहले, हावड़ा सिटी पुलिस ने श्वेता की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। श्वेता की सबसे छोटी बेटी तीन साल की है, जिसे पुलिस ने कोलकाता में एक अज्ञात व्यक्ति के घर से छुड़ाया है।

पिछले सप्ताह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई, जब उत्तर 24 परगना के पानीहाटी इलाके की 22 वर्षीय एक महिला मां-बेटे के चंगुल से भागने में सफल रही, जिन्होंने कथित तौर पर उसे पिछले छह महीनों से हावड़ा के डोमजूर में अपने बांकरा-फकीरपारा फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था। पोर्नोग्राफी शूट करने तथा बार डांसर के रूप में काम करने के लिए सहमत न होने पर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया गया था।

अरियान ने कथित तौर पर उसे अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में नौकरी देने के बहाने अपने डोमजूर निवास पर बुलाया था, जिसकी पुलिस ने पुष्टि की है कि यह एक फर्जी संस्था है और मां-बेटे द्वारा चलाए जा रहे रैकेट की मुखौटा संस्था है।

पीड़िता का वर्तमान में सरकारी सागर दत्ता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज किया जा रहा है, उसके सिर, हाथ पैरों और भीतरी अंगों पर गंभीर चोटें हैं।

मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र लिखकर अगले 48 घंटों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है और राज्य के अधिकारियों को पीड़िता को मुफ्त चिकित्सा देखभाल और मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान करने का निर्देश दिया है।

बताया जाता है कि मंगलवार शाम को पीड़िता की हालत बिगड़ने की खबरों के बाद उसकी मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Tags: बंगाल: हावड़ा ‘सेक्स रैकेट’ की सरगना
Previous Post

अमेरिका के ओरेगन में जंगल में आग के कारण सैकड़ों घर खाली करने के आदेश

Next Post

दिव्यांग बच्चों को ‘सुगम्य वर्कशीट’ के जरिये समावेशी शिक्षा से जोड़ने की पहल जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

September 23, 2026
क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
Next Post

दिव्यांग बच्चों को ‘सुगम्य वर्कशीट’ के जरिये समावेशी शिक्षा से जोड़ने की पहल जारी

Recent Posts

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

अमेठी जिले की थाना शुकुल बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान पाली जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी...

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें गौतमबुद्ध नगर...

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नोएडा, दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण...

बलिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की सोशल मीडिया मंच से फोटो लेकर कथित...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना अपील के भी बढ़ाया जा सकता है मोटर दुर्घटना मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मोटर दुर्घटना मुआवजे से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group