Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विरोध प्रदर्शन प्रबंधन के लिए मणिपुर पुलिस का अनोखा तरीका, आरोपियों को सामुदायिक सेवा..

admin by admin
June 11, 2025
in देश
0

मणिपुर पुलिस ने पारंपरिक पुलिसिंग में एक नये बदलाव के तहत सात जून से होने वाले हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान घाटी के विभिन्न जिलों में हिरासत में लिए गए सैकड़ों युवाओं के लिए ‘सामुदायिक सेवा’ कार्यक्रम शुरु करते हुए उनके हाथों में झाड़ू और फावड़े थमा दिये हैं।

यह अनूठा दृष्टिकोण मणिपुर पुलिस और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के संयुक्त अभियान के दौरान अरामबाई तेंगोल के प्रमुख नेता एवं कई मामलों में वांछित असीम कानन सिंह और उनके चार सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर देखी गई अशांति के बाद अपनाया गया है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सिंह और अन्य की बिना शर्त रिहायी की मांग की। बाद में अरामबाई तेंगोल ने 10 दिनों का बंद आहूत किया, जिसे अंततः मंगलवार को वापस ले लिया गया।

औपचारिक आरोपों का सामना करने के बजाय, जो उनके भविष्य को प्रभावित कर सकता था, 36 से अधिक युवा सड़कों पर उतरे, दंगाई के रूप में नहीं, बल्कि सफाईकर्मी के रूप में।

हाल में लागू भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के अभिनव प्रावधानों का लाभ उठाते हुए, मणिपुर पुलिस ने उनके हाथों में झाड़ू और फावड़े थमाये और विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके या अन्य लोगों द्वारा लगाये उन अवरोध, जले हुए टायर और कंक्रीट के मलबे को हटाने में लगा दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अपरंपरागत कदम इन ‘गुमराह युवाओं’ के करियर को सुरक्षित रखने के लिए जानबूझकर उठाया गया है।

बीएनएसएस की धारा 4(एफ) का हवाला देते हुए, अधिकारी दंडात्मक उपायों के बजाय पुनर्वास का रास्ता प्रदान कर रहे हैं। यह धारा मामूली कदाचार में लिप्त पहली बार अपराध करने वालों के लिए सामुदायिक सेवा की सलाह देती है।

व्यापक रूप से साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में हिरासत में लिए गए युवा सड़कों पर झाड़ू लगाते और तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दौरान जमा हुई गंदगी को साफ करते दिखे।

मणिपुर पुलिस के बर्खास्त हेड कांस्टेबल सिंह की गिरफ्तारी के बाद सात जून को घाटी के विभिन्न जिलों में व्यापक आंदोलन भड़क उठा था।

आरोपी कई मामलों में वांछित है, जिसमें 27 फरवरी, 2024 को इंफाल पश्चिम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) मोइरंगथेम अमित के आवास पर अरामबाई तेंगोल के हथियारबंद सदस्यों द्वारा किया गया हमला भी शामिल है।

इसके अलावा सिंह की मादक पदार्थ, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और महानिरीक्षक (आईजी) के कार्यालयों में तोड़फोड़, प्रथम मणिपुर राइफल्स पर हमला और हथियारों की तस्करी में कथित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

अरामबाई तेंगोल संगठन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 10 दिवसीय हड़ताल का अपना आह्वान समाप्त कर रहा है, लेकिन सिंह को रिहा करने की अपनी मांग को लेकर अपना शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगा। संगठन ने उसके नाम पर सड़कों पर की जा रही किसी भी हिंसक गतिविधि से भी खुद को अलग किया।

Tags: विरोध प्रदर्शन प्रबंधन के लिए मणिपुर पुलिस का अनोखा तरीका
Previous Post

गुजरात में कोविड के 1200 से आधिक उपचाराधीन मरीज, सरकार ने लोगों से सावधानी बरते

Next Post

झांसी में कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

झांसी में कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group