Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुजरात में कोविड के 1200 से आधिक उपचाराधीन मरीज, सरकार ने लोगों से सावधानी बरते

admin by admin
June 11, 2025
in देश
0

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामले 1200 पार कर जाने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को कहा कि वायरस का मौजूदा स्वरूप पहले की तुलना में कम गंभीर है लेकिन फिर भी सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर खुद को पृथक करने की जरूरत है।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, पटेल ने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग केंद्र सरकार के संपर्क में है और स्थिति की निगरानी कर रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 संक्रमण के उभरने के बाद से, यह चौथा अवसर है, जब कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। हम लगातार केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में हैं। इन नए मामलों के लिए जिम्मेदार स्वरूप ओमीक्रॉन परिवार का है, जो कम गंभीर है।’’

पटेल ने कहा कि हालांकि यह स्वरूप बहुत हानिकारक नहीं है, लेकिन लोगों को एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि हर गुजरते दिन के साथ मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग सर्दी, खांसी या गले में दर्द से पीड़ित हैं, उन्हें खुद को पृथक कर लेना चाहिए और लक्षण के अनुसार उपचार शुरू करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और सह-रुग्णता वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना चाहिए।’’

पटेल के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल एवं स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, जैसे कि बिस्तर, दवाएं और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति उपलब्ध है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, गुजरात में वर्तमान में कोविड के 1,227 मरीज उपचाराधीन हैं, इनमें बुधवार को सामने आये 223 मामले भी शामिल हैं।

इसमें से 23 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 1,204 मरीजों को ‘ओपीडी-आधारित उपचार’ दिया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि अब तक अहमदाबाद में 18 वर्षीय युवती की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

Tags: गुजरात में कोविड के 1200 से आधिक उपचाराधीन मरीज
Previous Post

केरल में मानसून हुआ फिर सक्रिय: आईएमडी ने चार जिलों के लिए जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

Next Post

विरोध प्रदर्शन प्रबंधन के लिए मणिपुर पुलिस का अनोखा तरीका, आरोपियों को सामुदायिक सेवा..

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

विरोध प्रदर्शन प्रबंधन के लिए मणिपुर पुलिस का अनोखा तरीका, आरोपियों को सामुदायिक सेवा..

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group