Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कतर्नियाघाट जंगल में बनी चार मजारों पर वन विभाग ने चलाया बुलडोजर

admin by admin
June 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के कोर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध लक्कड़ शाह बाबा की मजार सहित चार मजारों को वन विभाग ने ‘अतिक्रमण’ घोषित करते हुए बुलडोजर (जेसीबी) का इस्तेमाल करके गिरा दिया है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) बी. शिवशंकर ने पत्रकारों को बताया, ‘कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बीट संख्या 20 में स्थित लक्कड़शाह, भंवरशाह, चमन शाह व शहनशाह की मजारें मौजूद थीं। ये सभी मजारें जंगल क्षेत्र में हैं।”

उन्होंने बताया कि यद्यपि मजार कमेटी ने इन मजारों के संबंध में 1986 के वक्फ बोर्ड पंजीकरण की एक प्रति उपलब्ध कराई थी, लेकिन वे स्वामित्व या भूमि अधिकार का कोई कानूनी सबूत देने में विफल रहे।

इस संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्टरेट सभागार में किया गया, जिसमें जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

शिवशंकर ने बताया, ‘वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के तहत वन क्षेत्र में किसी जमीन का गैर वानिकी उद्देश्य के लिये इस्तेमाल करने से पूर्व भारत सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसी कोई अनुमति इन्हें प्राप्त नहीं थी। इन्हीं कारणों के चलते मजारों को अतिक्रमण घोषित कर उन्हें रविवार को गिराया गया।

डीएफओ ने बताया कि मजार कमेटी ने इससे पहले विभाग की कार्रवाई के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि जिस स्थान से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां सुरक्षा कारणों से वन विभाग के कर्मचारियों, स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स, पुलिस व पीएसी की तैनाती की गयी है।

मजार क्षेत्र में आम जनता व मीडिया के प्रवेश पर रोक के सवाल पर डीएफओ ने कहा कि जंगल क्षेत्र में जंगली जानवर होने के कारण मानव वन्यजीव संघर्ष की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए लोगों के वहां जाने पर रोक लगाई गयी थी।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि वन सुरक्षाकर्मियों की देख-रेख में थोड़ी थोड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों को ले जाकर निरीक्षण कराया जाए।

इस संबंध में मजार कमेटी के सचिव इसरार ने पत्रकारों से कहा कि मजार पर 16वीं सदी से उर्स मनाया जा रहा था, जिस पर वन विभाग ने हाल में रोक लगा दी थी।

पिछले माह जब मजार पर लगने वाले मेले पर वन विभाग ने रोक लगाई थी, तब मजार प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रईस अहमद ने कहा था, ‘ हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक इस दरगाह पर दोनों धर्म के लोगों की आस्था है, जहां 40 प्रतिशत मुस्लिम और 60 प्रतिशत हिंदू लोग आते हैं। सदियों से यहां मेले लगते रहे हैं। जो वन विभाग अभी तक यहां नीलामी के जरिये ठेके देता था, ‘वर्क ऑर्डर’ जारी करता था, वही अब इसे अतिक्रमण बता रहा है।

इससे पहले, पिछले माह बहराइच की मशहूर सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह पर ज्येष्ठ माह में लगने वाले मेले पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Tags: कतर्नियाघाट जंगल में बनी चार मजारों पर
Previous Post

केरल तट के पास जहाज पर विस्फोट की सूचना, नौसेना ने आईएनएस सूरत को किया रवाना

Next Post

छत्तीसगढ़ : सुकमा में प्रेशर बम फटने से एएसपी की मौत, डीएसपी और थाना प्रभारी घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ : सुकमा में प्रेशर बम फटने से एएसपी की मौत, डीएसपी और थाना प्रभारी घायल

Recent Posts

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group