Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज विणिंगम बंदरगाह पहुंचा

admin by admin
June 9, 2025
in देश
0

तिरुवनंतपुरम, दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना सोमवार सुबह विणिंगम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा। बंदरगाह के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जहाज मंगलवार तक यहां रहेगा।

यह जहाज सोमवार सुबह आठ बजे विणिंगम पहुंचा। यहां पहुंचने पर उसका स्वागत पारंपरिक जल सलामी के साथ किया गया।

एमएससी इरिना का आगमन नए गहरे पानी वाले बंदरगाह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो मई को किया था।

करीब 24,346 टीईयू (बीस फुट समतुल्य इकाई) वहन क्षमता वाला यह विशाल जहाज वैश्विक व्यापार के बढ़ते पैमाने और इसमें भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है।

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लि. के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘24,346 टीईयू क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज एमएससी इरिना का विणिंगम बंदरगाह पर स्वागत करते हुए हम गर्व महसूस कर रहे हैं। यह जहाज दक्षिण एशियाई तटों पर पहली बार आया है, जो इसे न केवल विणिंगम के लिए, बल्कि वैश्विक ट्रांसशिपमेंट (एक जहाज से दूसरे जहाज में माल चढ़ाना) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत की बेहतर होती स्थिति को दर्शाता है।’’

लगभग 399.9 मीटर लंबा और 61.3 मीटर चौड़ा यह जहाज फीफा के एक मानक फुटबॉल मैदान से लगभग चार गुना लंबा है।

एशिया और यूरोप के बीच बड़ी मात्रा में कंटेनर के परिवहन की सुविधा के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया एमएससी इरीना व्यापार मार्गों और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

एक बयान में कहा गया है कि यह जहाज दक्षिण एशियाई बंदरगाह की अपनी पहली यात्रा कर रहा है। यह बेहद विशाल कंटेनर जहाज (यूएलसीवी) को संभालने में विणिंगम की क्षमता को दर्शाता है।

Tags: दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज
Previous Post

आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत

Next Post

‘ छल कपट: द डिसेप्शन ‘ में पुलिस अधिकारी के रूप में दमदार रूपांतरण से दर्शकों को चौंकाने वालीं श्रिया पिलगांवकर पहुँचीं लखनऊ

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

' छल कपट: द डिसेप्शन ' में पुलिस अधिकारी के रूप में दमदार रूपांतरण से दर्शकों को चौंकाने वालीं श्रिया पिलगांवकर पहुँचीं लखनऊ

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group