अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली की नयागंज चौकी क्षेत्र के हिन्दू इंटर कालेज के बगल से निकली शारदा सहायक नहर में बुधवार की सुबह शौच के लिए गए युवको ने मिट्टी में दबे शरीर से ऊपर निकले पैर को देखकर सन्न रह गए और इसकी सूचना मोहल्ले के लोगो को दी। यह सुनते ही मोहल्ले के लोगों ने तत्काल सूखी पड़ी शारदा सहायक नहर में हिलकर देखा कि झाड़ियों के बीच मिट्टी में कोई शव दबा हुआ है।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल रुदौली कोतवाल सजंय मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फावड़ा से खुदवा कर शव बाहर निकलवाया जिसमे एक अज्ञात महिला का शव निकला।
कोतवाल सजंय मौर्या ने अज्ञात महिला के शव को शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
इस सम्बंध में कोतवाल संजय मौर्या ने बताया की शारदा सहायक नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है जिसकी शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नही हों पाई शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।


