Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

RCB को आईपीएल जीतने पर 20 करोड़ रूपये मिले, पंजाब को साढे बारह करोड़

admin by admin
June 4, 2025
in खेल, देश
0

अहमदाबाद, नयी आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को ट्रॉफी के साथ ईनाम के तौर पर 20 करोड़ रूपये मिले जबकि उपविजेता पंजाब किंग्स की झोली में 12 करोड़ 50 लाख रूपये आये ।

आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता । तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को सात करोड़ रूपये और चौथे स्थान पर रही गुजरात टाइटंस को साढे छह करोड़ रूपये मिले ।

आईपीएल के पहले सत्र 2008 में विजेता टीम को चार करोड़ 80 लाख और उपविजेता को दो करोड़ 40 लाख रूपये मिले थे ।

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को अरूण जेटली स्टेडियम के लिये सर्वश्रेष्ठ पिच और मैदान का पुरस्कार मिला । ईनाम के तौर पर उसे 50 लाख रूपये दिये गए ।

इस स्टेडियम में इस सत्र में सात मैच हुए । डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा ,‘‘ यह पुरस्कार हमारे क्यूरेटरों, स्टाफ और प्रबंधन के अथक परिश्रम की वजह से मिला है । हम आगे भी क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का उच्चतम स्तर बनाये रखने के लिये काम करते रहेंगे ।

पुरस्कार की सूची इस प्रकार है ।

विजेता आरसीबी : 20 करोड़ रूपये

उपविजेता पंजाब किंग्स : 12 करोड़ 50 लाख रूपये

तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस : सात करोड़ रूपये

चौथा स्थान गुजरात टाइटंस : साढे छह करोड़

आरेंज कैप विजेता(साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

परपल कैप विजेता (प्रसिद्ध कृष्णा) : 10 लाख रूपये

उदीयमान खिलाड़ी (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

सबसे बेशकीमती खिलाड़ी (सूर्यकुमार यादव ) : 15 लाख रूपये

सुपर स्ट्राइकर (वैभव सूर्यवंशी ): 10 लाख रूपये और एक टाटा कर्व कार

फैंटेसी किंग (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

सर्वश्रेष्ठ कैच (कामिंडु मेंडिस ): 10 लाख रूपये

सर्वाधिक डॉट गेंद (मोहम्मद सिराज ) : 10 लाख रूपये

सुपर सिक्सेस (निकोलस पूरन) : 10 लाख रूपये

सबसे ज्यादा चौके (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

फेयरप्ले पुरस्कार (चेन्नई सुपर किंग्स) : 10 लाख रूपये

पिच और मैदान (डीडीसीए) : 50 लाख रूपये

आरसीबी और पंजाब के फाइनल में पुरस्कार विजेता :

प्लेयर आफ द मैच : कृणाल पंड्या , पांच लाख रूपये

सुपर स्ट्राइकर : जितेश शर्मा, एक लाख रूपये

सर्वाधिक डॉट गेंद : कृणाल पंड्या , एक लाख रूपये

सर्वाधिक चौके : प्रियांश आर्य, एक लाख रूपये

फैंटेसी किंग : शशांक सिंह, एक लाख रूपये

सर्वाधिक छक्के : शशांक सिंह, एक लाख रूपये ।

Tags: RCB को आईपीएल जीतने पर 20 करोड़ रूपये मिले
Previous Post

बरेली: शिक्षिका से बलात्कार का आरोपी मदरसा संचालक गिरफ्तार

Next Post

जबलपुर: पति की हत्या के दोषी प्रोफेसर ने अपने ज्ञान से हाईकोर्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी चुनौती

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
Next Post

जबलपुर: पति की हत्या के दोषी प्रोफेसर ने अपने ज्ञान से हाईकोर्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी चुनौती

Recent Posts

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक ऐसे नए गड्ढे की खोज की है जो रोम के कोलोसियम से भी बड़ा है।...

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group