Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में अपने डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर महिला ट्रेन के आगे कूदी, दोनों की मौत

admin by admin
June 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मामूली पारिवारिक झगड़े के बाद सोमवार को एक महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर फरीदपुर थाने की पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी।

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के तराखास गांव निवासी भूपेंद्र का सोमवार सुबह अपनी पत्नी अंगूरी (20) से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने डेढ़ साल के बेटे अजय को गोद में लेकर घर से चली गई।

पति को लगा कि पत्नी मायके चली गई होगी, लेकिन कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि पत्नी ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।

अंगूरी ने द्वारिकेश शुगर मिल के पास रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पत्नी और बेटे की मौत के बाद पति भूपेंद्र का कहना है कि झगड़ा मामूली था, इतना बड़ा कदम उठाने की उम्मीद नहीं थी।

भूपेंद्र ने कहा, ‘मैं मजदूरी करता हूं और आज भी सुबह काम पर जा रहा था, तभी आपस में मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी।’ भूपेंद्र ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी अंगूरी से हुई थी।

Tags: बरेली में अपने डेढ़ साल के बच्चे को गोद
Previous Post

बस्ती में गन्ने के खेत से युवक का लहूलुहान शव बरामद, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला

Related Posts

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
Next Post

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला

Recent Posts

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group