Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आधुनिक युग का सबसे खतरनाक परजीवी है स्मार्टफोन!? एक कठिन लड़ाई

admin by admin
June 2, 2025
in Featured, देश
0

जूं, पिस्सू और टेपवर्म मानव के विकास क्रम में हमारे साथी रहे हैं। फिर भी, आधुनिक युग का सबसे बड़ा परजीवी खून चूसने वाला कोई अकशेरुकी प्राणी नहीं है। यह आकर्षक, कांच की स्क्रीन वाला और अपनी लत लगाने वाली वस्तु है। इसका मेजबान, पृथ्वी पर वाईफाई सिग्नल रखने वाला हर इंसान है।

स्मार्टफोन हमारे समय, हमारे ध्यान और हमारी व्यक्तिगत जानकारी पर परजीवी की तरह है तथा यह प्रौद्योगिकी कंपनियों और उनके विज्ञापनदाताओं के हित में है।

ऑस्ट्रेलियन जर्नल ऑफ फिलॉसफी में प्रकाशित एक नये लेख में हमने तर्क दिया है कि स्मार्टफोन समाज के लिए विशिष्ट प्रकार के जोखिम का कारण बनते हैं, जो परजीविता के दृष्टिकोण से देखने पर और भी स्पष्ट हो जाते हैं।

परजीवी क्या होता है?

विकासवादी जीवविज्ञानी परजीवी को वह जीव मानते हैं जो दूसरे जीव (जिसे मेजबान कहते हैं) पर आश्रित रहता है और इसका लाभ उठाता है, जबकि मेजबान को नुकसान होता है।

उदाहरण के लिए, बाल में जूं अपने अस्तित्व के लिए पूरी तरह से मानव पर निर्भर है। वे केवल मानव का खून चूसते हैं, और यदि वे अपने मेजबान से अलग हो जाते हैं, तो केवल थोड़े समय तक जीवित रहते हैं। हमारे खून के बदले में, ये जूं हमें एक कुछ नहीं देते हैं।

स्मार्टफोन ने हमारे जीवन को काफी बदल दिया है। यह शहरों में मार्ग बताने से लेकर मधुमेह जैसी बीमारियों को नियंत्रण में रखने तक में मदद करते हैं, इसलिए हममें से ज्यादातर लोग इन्हें अपने साथ रखते हैं।

इनके फायदे होने के बावजूद, हम अपने स्मार्टफोन के गुलाम बन गए हैं। हम बार-बार स्क्रीन देखे बिना नहीं रह पाते और इससे दूर भी नहीं रह पाते। मोबाइल फोन उपयोग करने वाले इसकी कीमत अनिद्रा के रूप में चुकाते हैं, वास्तविक दुनिया में हमारे रिश्ते कमजोर हो जाते हैं और हमारे मिजाज पर भी इसका असर पड़ता है।

पारस्परिकता से परजीविता तक:

जीवों के बीच करीबी संबंध हमेशा परजीविता के नहीं होते, कई ऐसे जीव हैं जो हमारे शरीर में रहते हैं, लेकिन वे हमें फायदा भी पहुंचाते हैं।

उदाहरण के लिए, हमारे पाचन तंत्र में मौजूद जीवाणु। ये जीवाणु हमारे शरीर के अंदर ही रहते हैं और हमारे भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों पर आश्रित रहते हैं। लेकिन इसके बदले में ये जीवाणु हमें कुछ बहुत जरूरी फायदे भी देते हैं, जैसे हमारे भोजन को सही से पचाना और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना।

शुरुआत में, मनुष्यों और स्मार्टफोन के बीच का रिश्ता भी ऐसा ही था। स्मार्टफोन ने हमें एक-दूसरे के संपर्क में रहने, मैप के जरिये रास्ता खोजने और उपयोगी जानकारी प्राप्त करने में मदद की।

दार्शनिकों ने तो इसे मानव मस्तिष्क के विस्तार के रूप में भी बताया, जैसे कि नोटबुक या नक्शे।लेकिन समय के साथ, यह रिश्ता परजीवी संबंध में बदल गया है।

परजीवी के रूप में स्मार्टफोन:

जैसे-जैसे स्मार्टफोन अपरिहार्य होते गए, इनके ऐप (एप्लीकेशन) उपयोगकर्ताओं की अपेक्षा कंपनियों और विज्ञापनदाताओं के हितों के लिए अधिक काम करने लगे।

ये ऐप हमारे व्यवहार को इस तरह से प्रभावित करने के मकसद से डिजाइन किए गए हैं कि हम स्क्रॉल करते रहें, विज्ञापनों पर क्लिक करते रहें और निरंतर उनमें खोये रहें।

एक कठिन लड़ाई:

स्मार्टफोन के मामले में, हम आसानी से शोषण का पता नहीं लगा सकते। तकनीकी कंपनियां, जो आपको अपना फोन उठाते रहने के लिए विभिन्न सुविधाएं और एल्गोरिदम डिज़ाइन करती हैं, वे इस व्यवहार का विज्ञापन नहीं करती हैं।

सरकारों और कंपनियों ने मोबाइल ऐप के जरिए अपनी सेवाओं को ऑनलाइन करके हमारे स्मार्टफोन पर हमारी निर्भरता को और बढ़ा दिया है।

Tags: आधुनिक युग का सबसे खतरनाक परजीवी है स्मार्टफोन!? एक कठिन लड़ाई
Previous Post

झांसी रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में यात्री का मिला शव

Next Post

Video, Ayodhya: प्रख्यात गायिका पूनम श्रीवास्तव ने अखंड रामायण पाठ में किया सम्मोहित; publicnews360 के सम्पादक के आवास पर आयोजित

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

Video, Ayodhya: प्रख्यात गायिका पूनम श्रीवास्तव ने अखंड रामायण पाठ में किया सम्मोहित; publicnews360 के सम्पादक के आवास पर आयोजित

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group