अयोध्या, बाबा बाज़ार थाना क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाबा बाजार थाना की सैदपुर चौकी क्षेत्र के लोधन पुरवा मजरे सैदपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में स्वर्गीय राम बहादुर की 18 वर्षीय पुत्री सरोज ने कमरे के अंदर धन्नी के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटके शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की मां ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया उसके बाद सरोज अपने कमरे में सोने चली गई। मां और उनके दो अन्य बच्चे बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब देखा तो सरोज का शव कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ देखकर शोरगुल मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सैदपुर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धन्नी के सहारे दुपट्टे से लटक रहे शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


