अयोध्या, तहसील रुदौली क्षेत्र के एक गाँव में दबंग शमशान की भूमि से लेखपाल व प्रधान की मिलीभगत से चोरी छुपे पेड़ काट कर उठा ले गए। गाँव के ही एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माँग की है।
अब्दुल वाहिद पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी जखौली ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम जखोली की गाटा संख्या 203 जो शमशान के खाते में दर्ज है, जिसमें आम, फरेंदा, गुलर के पेड़ ग्राम प्रधान व लेखपाल की मिली भगत से गांव के दबंग ने कटवा कर लकड़ी उठा ले गए हैं।
गूलर के नीचे की लकड़ी लगी हुई है दबंग उसे भी ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। श्री वहीद ने प्रशासन से शिकायती पत्र देकर चोरी की लकड़ी जप्त कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया शिकायत प्राप्त हुई है जांच कर कर कार्रवाई की जा रही है।


