Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राम मंदिर में राम दरबार समेत छह मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा पर पांच जून को; सरयूजल कलश यात्रा से होगा तीन दिनी समारोह का श्रीगणेश

admin by admin
May 28, 2025
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, नव्य भव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर एक और इतिहास रचने जा रहा है। मन्दिर परिसर के आठ देवालयों में एक संग अनुष्ठानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा होगी। समय और पूजन में एकरूपता के लिए सभी नये मन्दिर दृश्य माध्यम (कैमरा व स्क्रीन) से आपस में जुड़े रहेंगे। इसकी पूर्व संध्या पर (दो जून को) सरयू तट से जल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कलश यात्रा के अगले दिन त्रिदिवसीय आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल की अष्टमी (तीन जून) से प्रारम्भ होकर दशमी (पांच जून) को पूजा,भोग, आरती के साथ परिपूर्ण होगा। अनुष्ठान तीनों दिन प्रातः साढ़े छह बजे प्रारम्भ होगा।

परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्निकोण में प्रथम पूज्य श्री गणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैऋत्य कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती , उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है।

इसके साथ ही मुख्य मन्दिर में प्रथम तल पर श्रीराम दरबार तथा परकोटा के दक्षिणी पश्चिमी कोने में शेषावतार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

ट्रस्ट महामंत्री के अनुसार तीन व चार जून को पूजन विधि प्रातः साढ़े छह बजे से प्रारम्भ होकर सायंकाल इसी समय तक पूर्ण होगी। ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी (पांच जून) को पूजन प्रातः साढ़े छह बजे प्रारम्भ होकर 11.20 तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा 11.25 से होगी। इसके पश्चात पूजा,भोग एवं आरती होगी। सभी कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक पूर्ण हो जाएंगे।

महत्वपूर्ण यह है कि उक्त सभी मन्दिरों में एक संग प्राण प्रतिष्ठा होगी। सरयू जल कलश यात्रा द्वितीय बेला में चार बजे पुराने पुल के पूर्वी तट से प्रारम्भ होकर वीणा चौक , राम पथ, श्रृंगार हाट, हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, रामकोट व रंगमहल बैरियर होते हुए यज्ञशाला पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि सभी मन्दिरों में पूजन अनुष्ठान एक साथ होंगे तथा कैमरे एवं स्क्रीन के माध्यम से इन्हें आपस में जोडा़ जाएगा ताकि पूजन विधि में एकरूपता बनी रहे।

तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री ने बताया कि पूजन विधि काशी के विद्वान  जय प्रकाश जी, सम्पन्न कराएंगे, वे पांच अगस्त 2020 तथा 22 जनवरी 2024 के पूजन में सम्मिलित रहे हैं। उनके साथ बस्ती के अमर नाथ जी भी होंगे तथा कई अन्य प्रमुख स्थानों के ऋत्विक भी सम्मिलित रहेंगे इन मन्दिरों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोलने की तिथि पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है।

इतना तो तय है कि प्रथम तल पर स्थित श्रीराम दरबार के दर्शन के लिए सीमित संख्या में ही अनुमति दी जाएगी। संभवतः प्रति एक घंटे में 50 श्रद्धालुओं के लिए ही अनुमति पत्र (पास) निर्गत किए जाएंगे। विस्तृत योजना पर अभी ट्रस्ट में विमर्श चल रहा है।

Tags: राम मंदिर में राम दरबार समेत छह मंदिरों
Previous Post

बलिया में अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Next Post

बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहने के लिए सक्रिय रहना हो सकता है सहायक; जाने

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
Next Post

बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहने के लिए सक्रिय रहना हो सकता है सहायक; जाने

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group