अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बरसात से पहले नगर के समस्त नालों की सफाई कराने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए टैक्सी स्टैंड की स्वीकृति पर विचार किया गया और नए रेट लिस्ट के साथ गजट के बाद नीलामी करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर में लगे 475 पोल की लाइट को जल्द से जलाने का निर्देश दिया गया और नगर के समस्त पोलों में तिरंगा लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा 150 विद्युत पोल क्रय करने पर भी स्वीकृति दी गई।
बैठक में पूर्व की बैठक में पास 7.5 करोड़ के कार्य को 15 दिनों में टेंडर कर प्रकाशित कर विकास कार्य कराने के बोर्ड प्रस्ताव पारित किया गया। नगर पालिका परिषद के नए अधिशाषी अधिकारी अजय सिंह सहित अधिकतर सभासदों ने भाग लिया।
महत्वपूर्ण निर्णय
बरसात से पहले नालों की सफाई
टैक्सी स्टैंड की स्वीकृति और नीलामी
475 पोल की लाइट जलाने का निर्देश
तिरंगा लाइट लगाने की स्वीकृति
150 विद्युत पोल क्रय करने की स्वीकृति
7.5 करोड़ के कार्य को 15 दिनों में टेंडर कराने का निर्णय।


