Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Nripendra Mishra: राम मंदिर के निर्माण समिति के अध्यक्ष; मुझे ऐसा लगता है जिसके लिए ईश्वर ने खुद मुझे किया नियुक्त

admin by admin
May 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के लिए अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण से जुड़े प्रयासों का नेतृत्व करना उनके करियर का “सबसे विशेष कार्य” था। मिश्रा का मानना ​​है कि इस काम के लिए खुद “ईश्वर ने उन्हें नियुक्त” किया था।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र और राजनीति विज्ञान तथा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के जॉन एफ कैनेडी स्कूल से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर मिश्रा 1967 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।

मुलायम सिंह के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मिश्रा ने उनके प्रधान सचिव के रूप में काम किया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने (मिश्रा) उनके (मोदी के) प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं। वह भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रमुख भी रह चुके हैं।

मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा कि राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष का पद कोई “ऐसा पद नहीं था, जिसकी प्रकृति के बारे में पहले से कुछ ज्ञात था।

उन्होंने कहा, “एक लोक सेवक के रूप में हमारे लिए कोई भी काम पसंदीदा, कम पसंदीदा या ज्यादा पसंदीदा नहीं होता, क्योंकि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि उस समय की सरकार हमें क्या काम सौंपती है।

हालांकि, अन्य सभी पदों की प्रकृति किसी न किसी रूप में पहले से ही परिभाषित थी, क्योंकि वे पद अस्तित्व में थे और उनके बारे में जानकारी थी।

मिश्रा ने कहा, “चाहे उपमंडल अधिकारी का पद हो या प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव का, मैंने इन पदों पर काम किया और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। लेकिन जब मंदिर निर्माण की बात आई, तो यह कोई ऐसा पद नहीं था, जिसकी प्रकृति के बारे में पहले से कुछ ज्ञात था। मुझे वास्तव में ऐसा लगता है कि यह एक ऐसा पद था, जिसके लिए ईश्वर ने खुद मुझे नियुक्त किया था। हर किसी को इस तरह का अवसर नहीं मिलता।

इसलिए, जब मुझे जब यह अवसर मिला, तो मेरे लिए इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता था। यह काम निश्चित रूप से मेरे जीवन का सबसे खास काम था।

अयोध्या में राम मंदिर के पहले चरण का निर्माण कार्य पिछले साल जनवरी में पूरा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में 22 जनवरी 2024 को मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मंदिर के अंतिम चरण का निर्माण कार्य पांच जून तक पूरा होने वाला है, जब ‘राम दरबार’ का अभिषेक समारोह किया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय ने 2019 में रामजन्मभूमि विवाद का निपटारा करते हुए अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करने और मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक भूमि देने का आदेश पारित किया था।

‘पद्म भूषण’ से सम्मानित मिश्रा ने इस बात से इनकार किया कि मंदिर निर्माण के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह (राम मंदिर निर्माण) कोई सियासी हथकंडा है या इसके पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य है। ऐसा हमारे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर किया गया है और यह पल 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आया है।

नोटबंदी जैसे बड़े नीतिगत फैसलों के समय मोदी के प्रधान सचिव के रूप में अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा कि इस बात का सवाल ही नहीं उठता कि दोनों एकमत नहीं थे।

उन्होंने कहा, “…चूंकि, प्रधान सचिव के रूप में मैं जानता था कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का काम प्रधानमंत्री के कार्य को सुविधाजनक बनाना है। आखिरकार, प्रधानमंत्री करोड़ों लोगों के समर्थन के कारण चुने जाते हैं। वह उन करोड़ों लोगों से कई वादे करते हैं। इसलिए मतभेद जैसी स्थिति कभी नहीं आती। अलबत्ता आपकी भूमिका उनकी उम्मीदों को साकार करने की दिशा में अधिक होती है और अंततः इस पर अमल किया जाता है।

मिश्रा ने कहा, “और इसका दूसरा पहलू भी है। वह यह कि जब आप कार्यान्वयन का खाका तैयार करते हैं, तो आप यह एहतियात बरतते हैं कि फैसला परीक्षण की कसौटी से गुजर चुका है।

उन्होंने कहा, “मिसाल के तौर पर, अगर आप उस फैसले के बारे में सोचें जिसका (नोटबंदी) आपने जिक्र किया, तो क्या यह वित्तीय दृष्टि से विवेकपूर्ण है, क्या यह ज्यादा से ज्यादा आबादी की भलाई सुनिश्चित करता है, क्या यह सामाजिक समानता सुनिश्चित करता है, ऐसी कुछ विचारणीय बातें हैं, जिसकी उम्मीद प्रधानमंत्री से की जाती है।”

मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को एक “सख्त प्रशासक” भी बताया।

उन्होंने पीएमओ में बिताए गए अपने दिनों को याद करते हुए कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, वह एक सख्त प्रशासक हैं। और मैंने अक्सर कहा है कि जब आप उनके पास जाते हैं और कहते हैं कि ‘मैंने यह शिखर हासिल कर लिया है, मैं इस स्तर पर पहुंच गया हूं’, तो वह तुरंत आपको अगला शिखर दिखाते हैं और उम्मीद करते हैं कि अब आप उसे भी सफलतापूर्वक हासिल कर लेंगे।

Tags: Nripendra Mishra: राम मंदिर के निर्माण समिति के अध्यक्ष
Previous Post

NEET-PG: उच्चतम न्यायालय ने विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग से पहले शुल्क का खुलासा करना किया अनिवार्य

Next Post

Prime Minister Modi: मेरी नसों में गर्म सिंदूर बहता है; भारतीयों के खून से खेलना पाक को पड़ेगा महंगा, पढ़े

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

Prime Minister Modi: मेरी नसों में गर्म सिंदूर बहता है; भारतीयों के खून से खेलना पाक को पड़ेगा महंगा, पढ़े

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group