Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम स्तर बताने वाला संकेतक किया जारी

admin by admin
May 21, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली,दूरसंचार विभाग ने साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराध से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (एफआरआई)’ जारी किया है जो बैंकों, यूपीआई सेवा प्रदाताओं और वित्तीय संस्थानों के साथ खुफिया जानकारी साझा करने में सक्षम बनाता है।

बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, अगर कोई मोबाइल नंबर धोखाधड़ी में शामिल होने के लिहाज से संदिग्ध पाया जाता है और एफआरआई टूल उसे चिह्नित कर लेता है, तो जब भी उस नंबर पर डिजिटल भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा, तो प्रणाली अतिरिक्त सुरक्षा जांच और सत्यापन करेगा।

बयान में कहा गया है कि एफआरआई दूरसंचार और वित्तीय दोनों क्षेत्रों में संदिग्ध धोखाधड़ी के खिलाफ त्वरित, लक्षित और सहयोगात्मक कार्रवाई की अनुमति देता है।

डिजिटल आसूचना मंच (डीआईपी) के हिस्से के रूप में विकसित एक बहु-आयामी विश्लेषणात्मक उपकरण से मिले नतीजों के तौर पर एफआरआई का विकास किया गया है।

एफआरआई का मुख्य उद्देश्य वित्तीय संस्थानों को साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए अग्रिम कार्रवाई के लायक खुफिया जानकारी देना है।

दूरसंचार विभाग ने एफआरआई को हितधारकों के साथ साझा करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह किसी मोबाइल नंबर को वित्तीय धोखाधड़ी के लिहाज से ‘मध्यम’, ‘उच्च’ या ‘बहुत उच्च’ जोखिम के रूप में वर्गीकृत करता है।

यह वर्गीकरण भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, दूरसंचार विभाग के चक्षु मंच और बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा साझा खुफिया जानकारी सहित विभिन्न हितधारकों से मिली सूचनाओं पर आधारित है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह संकेतक बैंकों, एनबीएफसी और यूपीआई सेवा प्रदाताओं को मोबाइल नंबर उच्च जोखिम होने की स्थिति में अतिरिक्त ग्राहक सुरक्षा उपाय करने के लिए सशक्त बनाता है।’’

दूरसंचार विभाग ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी में शामिल रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल आमतौर पर कुछ दिन के लिए ही होता है, और उसके पूर्ण सत्यापन में कई दिन लग सकते हैं, लिहाजा ऐसे नंबरों से जुड़े जोखिम पर अग्रिम संकेतक बहुत उपयोगी होते हैं।

डिजिटल भुगतान मंच फोनपे इस संकेतक को अपनाने वाले शुरुआती संस्थानों में से एक है। फोनपे ने बहुत अधिक जोखिम संकेतक वाले नंबरों को लेनदेन नकारने में इसका इस्तेमाल किया है।

वित्तीय धोखाधड़ी को कम करने के लिए अन्य उद्योग सहयोग

फ़ोनपे, पेटीएम और गूगल पे जैसे अग्रणी यूपीआई प्लेटफ़ॉर्म, जो सामूहिक रूप से यूपीआई लेनदेन के 90 प्रतिशत से अधिक के लिए ज़िम्मेदार हैं, ने अपने सिस्टम में डीआईपी अलर्ट को जोड़ना शुरू कर दिया है।

उदाहरण के लिए:

  • अग्रणी यूपीआई प्लेटफॉर्म में से एक ने लेनदेन में देरी, अलर्ट और उपयोगकर्ता की पुष्टि की आवश्यकता जैसी सुविधा शुरू की है।
  • अन्य बैंक भी साइबर धोखाधड़ी को कम करने के लिए डेटा का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं।

यूपीआई पूरे भारत में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली भुगतान पद्धति है, इसलिए इसका उपयोग लाखों नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने से बचा सकता है। एफआरआई दूरसंचार और वित्तीय दोनों क्षेत्रों में संदिग्ध धोखाधड़ी के खिलाफ़ त्वरित, लक्षित और सहयोगात्मक कार्रवाई को संभव बनाता है।

दूरसंचार विभाग राष्ट्रीय स्तर पर प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों को लागू करके और हितधारकों के साथ सहयोग करके दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार यह सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित दूरसंचार प्रणाली सुनिश्चित करता है।

दूरसंचार विभाग अलर्ट तंत्र को और बेहतर बनाने तथा प्रतिक्रिया समय को कम करने के लिए वित्तीय संस्थानों और डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों के साथ जुड़ना जारी रखता है।

कस्टमर फेसिंग सिस्टम में एफआरआई के एकीकरण को एक उद्योग मानक बनने की उम्मीद है, जिससे भारत के डिजिटल वित्तीय तंत्र में प्रणालीगत मजबूती आएगी।

Tags: दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम
Previous Post

MP League T20: जबलपुर रॉयल लॉयंस की दहाड़, सारांश जैन बने आइकॉन खिलाड़ी, लीग 27 मई, 2025 को शुरू

Next Post

रूदौली में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटवाया गया पशुचर भूमि से अवैध कब्जा

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
Next Post

रूदौली में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटवाया गया पशुचर भूमि से अवैध कब्जा

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group