Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद खड़ी कारों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
May 7, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गाजियाबाद जिले के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में खड़ी कारों से लैपटॉप और नकदी चुराने के चार आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये।

वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रियांशी पाल ने बताया कि मुठभेड़ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सोमवार/मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे हुई। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हाई-राइज सोसायटी के पास खड़ी एक ऑटो-रिक्शा और दो मोटरसाइकिलों को घेर लिया, जहां चार संदिग्ध ऑटो के अंदर बैठे हुए थे और लक्ष्य की तलाश कर रहे थे।

पाल ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर संदिग्धों ने मोटरसाइकिलों पर भागने की कोशिश की, लेकिन वायरलेस अलर्ट के बाद एक अन्य गश्ती दल ने उन्हें रोक लिया। घेरे जाने पर संदिग्धों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिससे दो संदिग्धों को पैर में गोली लग गई।

पाल ने बताया कि अन्य दो को बिना किसी चोट के पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान करण जाट उर्फ सोनू, अनीस, निजाकत अली और गोविंद कश्यप के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 साल के आसपास है।

पूछताछ के दौरान उन्होंने ऑर्बिट प्लाजा के पास खड़ी दो गाड़ियों से एक लैपटॉप और 45,000 रुपये की नकदी से भरा बैग चुराने की बात कबूल की।

पुलिस ने दो देसी पिस्टल, दो इस्तेमाल किए गए कारतूस, एक जिंदा कारतूस और लोहे की गेंदों के साथ तीन लोहे की गुलेल बरामद की, जिनका इस्तेमाल दूर से कार की खिड़की के शीशे तोड़ने के लिए किया गया था। एसीपी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Tags: चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Previous Post

मथुरा: सिपाही भर्ती के मेडिकल पैनल में शामिल चिकित्सक तीन अन्‍य सहयोगियों समेत रिश्वत लेते गिरफ्तार

Next Post

आयकर विभाग ने हाथरस में टोल प्लाजा के पास कार से 50 लाख रुपये नकद जब्त, दो हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

आयकर विभाग ने हाथरस में टोल प्लाजा के पास कार से 50 लाख रुपये नकद जब्त, दो हिरासत में

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group