Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संभल में सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक ढांचों पर होगी कार्रवाई

admin by admin
April 24, 2025
in उत्तर प्रदेश
0


संभल जिले में स्थानीय प्रशासन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक ढांचों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जिसमें एक मस्जिद और एक मंदिर का एक हिस्सा शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार, संभल-बहजोई मार्ग पर हयातनगर थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर अतिक्रमण कर मस्जिद का निर्माण किया गया था और इसी सड़क के दूसरी तरफ एक मंदिर का एक हिस्सा बना हुआ है।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने कहा कि हाल ही में किए गए भूमि सर्वेक्षण में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण का पता चला है।

उन्होंने कहा, ‘संभल से हयातनगर जाने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी की है। हाल ही में नपाई के दौरान पाया गया कि सड़क पर ही मस्जिद का निर्माण किया गया है। इसी तरह, एक मंदिर का एक हिस्सा सड़क पर अतिक्रमण कर बनाया गया है जिसमें एक बरामदा और एक कुआं शामिल है। हम जल्द ही अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू करेंगे।

मिश्रा ने यह भी कहा कि पास की ग्राम सभा की जमीन पर अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘उवैस नामक व्यक्ति ने बिना अनुमति के दुकान खोली थी, जिसे अब हटा दिया गया है। उसे चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी तरह का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के लिए आधिकारिक तौर पर दर्ज की गई जमीन का इस्तेमाल वर्तमान में मदरसा चलाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘रिकॉर्ड से पता चलता है कि यह जमीन प्राथमिक विद्यालय के लिए है, लेकिन कोई स्कूल मौजूद नहीं है। इसकी जगह मदरसा चलाया जा रहा है। हम पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं और विस्तृत जांच कर रहे हैं। अगर कोई अनियमितता पाई जाती है, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का दावा है कि मस्जिद और मंदिर करीब 25 से 30 साल से मौजूद हैं। इसपर एसडीएम ने कहा, ‘चाहे वे कितने भी समय से वहां हों, अगर वे सड़क पर हैं, तो उन्हें स्वतंत्र और सुरक्षित सार्वजनिक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए हटाया जाना चाहिए।

Tags: संभल में सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए
Previous Post

पहलगाम हमला: सरकार ने पाकिस्तान से राजनयिक रिश्तों में कटौती की, सिंधु जल संधि स्थगित

Next Post

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के स्थानांतरण के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के स्थानांतरण के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group