पहलगाम, जम्मू कश्मीर के पहलगाम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया है। जिसमें 2 पर्यटकों को गोली लगने की खबर है। सुरक्षा बल इलाके में वापस आ गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मृतकों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता। स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा। कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा बड़ा है।
पीटीआई को फोन पर एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की और उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पहलगाम इलाके की है। इस हमले में दो पर्यटक घायल हुए हैं। मौके पर सुरक्षाबल पहुंच चुके हैं और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मौके पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और पहाड़ी इलाके को घेर लिया है। वहीं, जानकारी है कि घायल पर्यटकों को इलाज के लिए भेजा गया है।


