Saturday, April 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल में राजतंत्र समर्थक RPP का प्रदर्शन जारी; राजशाही बहाल, हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

admin by admin
April 20, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

काठमांडू, नेपाल में राजतंत्र समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजशाही बहाल करने और देश को ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ घोषित करने की मांग को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री आवास और संसद भवन के पास प्रदर्शन किया।

आरपीपी के करीब 1,500 समर्थक बिजुलीबाजार-बनेश्वर क्षेत्र में एकत्र हुए और “गणतंत्र मुर्दाबाद”, “हमें राजशाही वापस चाहिए” और “नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करो” जैसे नारे लगाए। उनके हाथों में इन नारों वाले बैनर और पोस्टर भी थे।

प्रदर्शन का नेतृत्व आरपीपी अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन, वरिष्ठ नेता पशुपति शमशेर राणा और नेपाल के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ध्रुव बहादुर प्रधान सहित अन्य नेताओं ने किया।

प्रदर्शनकारियों के निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने की घोषणा करने के बाद, काठमांडू के नया बनेश्वर, बिजुलीबाजार, मैतीघर, भद्रकाली और बालुवाटार क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण पुलिस के हजारों कर्मियों को तैनात किया गया था।

सरकार ने काठमांडू में कई स्थानों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है, जिनमें नया बनेश्वर स्थित संसद भवन के आसपास का क्षेत्र भी शामिल है।

आरपीपी के कम से कम सात नेताओं और कार्यकर्ताओं को, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लिंगदेन, उपाध्यक्ष बुद्धिमन तमांग और प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र शाही शामिल थे, उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक एपिल बोहरा ने कहा, ‘‘पर्चे बांटने और नारे लगाने की कोशिश करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।’’ तीनों नेताओं को काठमांडू पुलिस रेंज, भद्रकाली में हिरासत में लिया गया।

रैली के दौरान जब आरपीपी के प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र का उल्लंघन करने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिये उन्हें चेतावनी दी। हालांकि, रविवार का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। नेताओं की गिरफ्तारी के बाद, प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र से हट गए।

प्रतिनिधि सभा में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी आरपीपी ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद शाम को अपनी कार्यकारी समिति की आपातकालीन बैठक बुलाई। इसने अपने नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की।

पार्टी ने कहा कि वह राजशाही को बहाल करने और नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के उद्देश्य से विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

आरपीपी की केंद्रीय कार्यकारी समिति ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया, जिसमें 28 मार्च के प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की गई।

नेपाल के राजनीतिक दलों ने संसद की एक घोषणा के जरिये 2008 में 240 साल पुरानी राजशाही को समाप्त कर दिया और तत्कालीन हिंदू राज्य को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में तब्दील कर दिया।

राजशाही बहाल करने की मांग को लेकर काठमांडू और देश के कुछ अन्य हिस्सों में आरपीपी सहित राजशाही समर्थकों द्वारा कई विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।

रविवार सुबह काठमांडू के नया बनेश्वर क्षेत्र में देशभर से आए हजारों स्कूली शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सुधार और वेतन-भत्तों में वृद्धि की मांग की।

Tags: नेपाल में राजतंत्र समर्थक RPP का प्रदर्शन जारी; राजशाही बहालहिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग
Previous Post

कोहली और पडिक्कल के अर्धशतक, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराया

Next Post

बिजनौर में पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

Next Post

बिजनौर में पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

Recent Posts

  • आरबीआई ने बंधन बैंक, मुथूट हाउसिंग फाइनेंस पर केवाईसी मानदंडों के उल्लंघन पर लगाया जुर्माना
  • सावधान! इन्वेस्टिगेशन: यूपी में 14 तेल कंपनियों पर बैन, जानिए किन धाराओं में फंसे मिलावटखोर, तेल में मिला ‘ज़हर’!?
  • आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया
  • अमेरिका की ट्रंप सरकार ने भारत के खिलाफ अभियान जारी, सोलर सेल पर प्रारंभिक एंटी-डंपिंग शुल्क 123.07 प्रतिशत बढ़ा
  • अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान युद्ध को दुनिया के लिए बताया उपहार, अब तक 34 जहाजों वापस

Recent Comments

  1. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  2. cenforce 100 reddit on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  3. cenforce d 160mg review on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  4. cialis 5mg costco on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  5. vidalista farmacia online on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

RBI ने अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की ‘चेतावनी सूची’ में सात नए नाम किये शामिल, कुल संख्या 95 हुई

आरबीआई ने बंधन बैंक, मुथूट हाउसिंग फाइनेंस पर केवाईसी मानदंडों के उल्लंघन पर लगाया जुर्माना

April 24, 2026
अयोध्या में फॉर्चून रिफाइंड के नाम पर डुप्लीकेट तेल का बड़ा खेल उजागर, 500 से अधिक पेटियां बरामद

सावधान! इन्वेस्टिगेशन: यूपी में 14 तेल कंपनियों पर बैन, जानिए किन धाराओं में फंसे मिलावटखोर, तेल में मिला ‘ज़हर’!?

April 24, 2026
आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया

April 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in