Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संत कबीरनगर में हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, पत्नी से अवैध संबंध के चलते की थी हत्या

admin by admin
April 12, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

संत कबीरनगर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का आरोपी की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था और बाद में उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

जिला पुलिस ने हत्या के एक अन्य मामले में विचाराधीन अनुज चौहान उर्फ ​​शिवा को एक युवक की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया है, जिसका शव 25 मार्च को अमरडोभा गांव में मिला था। मृतक की पहचान खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी हयातुल्ला के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि चौहान ने अपनी पत्नी से जुड़े निजी विवाद के चलते हयातुल्ला की हत्या की। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण व्यक्ति का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध था।

एसपी ने बताया कि आरोपी अनुज चौहान का आपराधिक इतिहास रहा है और कुछ समय पहले वह वर्ष 2022 में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में जमानत पर जेल से आया था और जब वह जेल में था तो उसकी पत्नी हमेशा उससे जेल में मिलने आती थी। इसी बीच हयातुल्ला उसकी पत्नी के संपर्क में आया और दोनों में प्रेम प्रसंग में शुरू हो गया।

एसपी ने बताया कि अनुज चौहान 25 जनवरी को जेल से आया था और जब उसे हयातुल्ला और उसकी पत्नी की प्रेम कहानी के बारे में पता चला तो अनुज ने अपनी पत्नी से इस मामले को लेकर बात की। उसकी पत्नी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और अनुज को हयातुल्ला से संबंध तोड़ने का आश्वासन दिया लेकिन हयातुल्ला अवैध संबंध तोड़ने के लिए राजी नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि हयातुल्ला ने अनुज की पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना ली थी और वह अनुज की पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार अनुज ने हयातुल्ला से तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया तब अनुज ने एक साजिश रची और हयातुल्ला से दोस्ती कर ली। उसने 25 मार्च को हयातुल्ला को बुलाया। दोनों दिन भर घूमते रहे और रात के समय अनुज ने चाकू से हयातुल्ला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को अमरडोभा गांव में फेंक दिया, जिसे अगले दिन पुलिस ने बरामद किया।

एसपी ने कहा कि यह पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी क्योंकि आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि का था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने चौहान को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया।

Tags: पत्नी से अवैधव्यक्ति गिरफ्तार
Previous Post

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ दमदार वापसी करना चाहेगा सनराइजर्स हैदराबाद

Next Post

जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group