Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PBSK vs CSK : आज सुपरकिंग्स को मिलेगी पंजाब से कड़ी चुनौती, धोनी की मौजूदगी

admin by admin
April 8, 2025
in खेल, देश
0

चेन्नई सुपरकिंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व जिस सबसे बड़ी समस्या का हल खोजना होगा वह महेंद्र सिंह धोनी की डेथ ओवरों में बड़े शॉट खेलने में नाकामी है।

सुपरकिंग्स ने आईपीएल सत्र की अपनी सबसे खराब शुरुआत में से एक करते हुए लगातार तीन मैच गंवाए हैं और वह भी लक्ष्य का पीछा करते हुए।

पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था लेकिन मौजूदा फॉर्म के साथ कागजों पर श्रेयस अय्यर की टीम सुपरकिंग्स की तुलना में अधिक मजबूत दिख रही है। सुपरकिंग्स की टीम संयोजन की समस्या से जूझ रही है।

अंतिम ओवरों में धोनी की मौजूदगी को एक समय वरदान माना जाता था लेकिन अब यह ‘येलो ब्रिगेड’ के लिए अभिशाप बन रही है।

अपना 18वां आईपीएल सत्र (विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा एकमात्र खिलाड़ी) खेल रहे धोनी का तेज हालांकि ऐसा है कि टीम में शायद कोई भी उनके पास जाकर उन्हें आईना नहीं दिखा सकता।

ब्रांड धोनी’ अब भी सुपरकिंग्स के प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं और जब वे मैदान पर उतरते हैं तो उनके नाम के नारे लगते हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच निश्चित रूप से उनके समर्थकों के लिए आंख खोलने वाला था कि टीम में उनके ‘प्यारे थाला’ से कहीं अधिक चीजें हैं और शायद अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।

विरोधी अब पहले बल्लेबाजी करने और किसी तरह 180 से अधिक का स्कोर बनाने की उम्मीद करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि शिवम दुबे के रन नहीं बनाने की स्थिति में सुपरकिंग्स के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना कठिन होगा।

दुबे आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं लेकिन उनकी सफलता की दर 50 प्रतिशत मानी जाती है।

इन सभी वर्षों में धोनी की महानता यह रही है कि वह समय का पूरा ध्यान रखते हैं, चाहे वह कप्तानी से विदाई लेना हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास। क्या वह एक बार फिर खुद फैसला करेंगे या किसी के इशारे का इंतजार करेंगे?

धोनी के खराब प्रदर्शन के कारण सुपरकिंग्स मुश्किल स्थिति में है क्योंकि उसका शीर्ष क्रम लय में नहीं है और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को सलामी बल्लेबाज की भूमिका छोड़नी पड़ी है।

अनुभव लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के सुपरकिंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है क्योंकि अपने पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ उनका पलड़ा भारी रहा है।

विभिन्न आईपीएल मैच में चहल और धोनी 10 मौकों पर आमने-सामने आए हैं और हरियाणा के लेग स्पिनर ने उन्हें पांच बार आउट किया है। इसके अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और निहाल वढेरा भी अच्छी फॉर्म में हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपरकिंग्स: रुतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी और आंद्रे सिद्दार्थ।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, निहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्युसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य और अजमतुल्लाह उमरजई।

समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Tags: धोनी की मौजूदगीमिलेगी पंजाब से कड़ी चुनौती
Previous Post

KKR vs LSG : आज लखनऊ से भिड़ेगी कोलकाता की टीम, नरेन और राठी होंगे आमने-सामने

Next Post

सुलतानपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

सुलतानपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group