Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पंजाब के होशियारपुर में थाना प्रभारी एवं सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

admin by admin
March 31, 2025
in देश
0

होशियारपुर,पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक व्यक्ति से उसके बेटे को नशे के मामले में फंसाने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक थाना प्रभारी और एक सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि बुलोवाल थाने के प्रभारी के रूप में तैनात उप निरीक्षक रमन कुमार और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गुरदीप सिंह को रविवार को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन में दर्ज एक ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद हिरासत में लिया गया।

होशियारपुर जिले के असलपुर गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता के अनुसार उनके भतीजे के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत बुलोवाल पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी अधिकारी रिश्वत न देने पर उनके बेटे को मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत में एएसआई ने थाना प्रभारी की ओर से 1.50 लाख रुपये की मांग की, लेकिन बातचीत के बाद यह रकम घटाकर एक लाख रुपये कर दी गई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया और ऑडियो साक्ष्य ब्यूरो को सौंप दिया।

ब्यूरो ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जालंधर रेंज के सतर्कता ब्यूरो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया, ‘‘दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें मंगलवार को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Tags: सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार
Previous Post

मेरठ में ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल, तीन गिरफ्तार

Next Post

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत पर हंगामा; थाना प्रभारी तरवां, 1 उप-निरीक्षक व 1 आरक्षी को किया गया निलम्बित

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत पर हंगामा; थाना प्रभारी तरवां, 1 उप-निरीक्षक व 1 आरक्षी को किया गया निलम्बित

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group