Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर दूसरे प्रान्तों में बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

admin by admin
March 9, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बलिया जिले से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर दूसरे प्रान्तों में उन्हें शादी और घरों में काम करने के लिए बेचने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बाल अपचारी सहित चार लोगों को पकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल मुक्त कराकर उनको परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र से एक माह के अंदर दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थीं। उनके मुताबिक, 17 वर्षीय एक लड़की गत 24 दिसम्बर को मनियर इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा देने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। इस मामले में उसकी मां की तहरीर पर 29 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद इसी कॉलेज गई 16 वर्षीय अन्य लड़की 13 जनवरी को लापता हो गई थी और इस मामले में 22 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर राजस्थान के पाली जिले के अशोक कुमार कुमावत और किशन भाटी के साथ ही मनियर थाना क्षेत्र के गौरा बगही (गंगापुर) गांव के मोहन यादव को गिरफ्तार किया जबकि 17 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि उनकी निशानदेही पर दोनों लापता लड़कियों को मुक्त करा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उनका एक अंतर्राज्यीय गिरोह है, जो घर से नाराज लड़कियों को प्रलोभन देकर उन्हें दूसरे प्रान्त ले जाता है और धन लेकर लोगों को शादी व घरेलू कार्य के लिए बेच देता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये भी बरामद किये हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Tags: दूसरे प्रान्तों में बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Previous Post

मथुरा: बरसाने की गोपियों ने नन्दगांव के हुरियारों पर खूब बरसाए लट्ठ

Next Post

दिल्ली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन बांग्लादेश में तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

Related Posts

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
Next Post

दिल्ली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन बांग्लादेश में तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group