Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 51.50 लाख रुपये की ठगी

admin by admin
March 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

नोएडा, शेयर बाजार में निवेश करने पर तीन से पांच गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने नोएडा की एक महिला से 51.50 लाख रुपये की ठगी कर ली।

मुनाफे के चक्कर में महिला ने अपने पति, सास और रिश्तेदार से भी पैसे लिए थे। ठगी की जानकारी होने के बाद महिला ने साइबर अपराध थाना में मामले की शिकायत की।

पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध, प्रीति यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गुजेंद्र विहार निवासी मीनू रानी ने शनिवार को साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसी साल सात जनवरी को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर हरि सिंह नामक व्यक्ति का एक संदेश आया, जिसने बताया कि उसे शेयर बाजार में निवेश के क्षेत्र में 15 साल का अनुभव है। इसके बाद महिला को एक ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ में जोड़ दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ की एक सदस्य आरती सिंह ने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क किया और बताया कि हरि सिंह ने एक महिला की मदद करने के लिए अमेजन पर एक हजार रुपये के कई ‘गिफ्ट वाउचर’ खरीदे हैं, जो ग्रुप की सभी महिलाओं को दिए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने जब इस ‘गिफ्ट बाउचर’ को अमेजन पर अपनी आईडी से लॉगइन किया तो उसके खाते में एक हजार रुपये आ गए।

यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का अपने प्रति विश्वास गहराता देख हरि सिंह ने उससे कहा कि अगर वह ‘ट्रेडिंग’ और शेयर बाजार में निवेश करेंगी तो तीन से पांच गुना मुनाफा एक महीने में मिलेगा।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ठगों ने महिला को शुरू में पचास हजार रुपये का निवेश करने को कहा। महिला ने जब यह रकम ठगों द्वारा बताए गए खाते में हस्तांतरित कर दी तो जालसाजों द्वारा डाउनलोड कराए गए ऐप पर उसकी मुनाफे की राशि मूल राशि के साथ दिखने लगी।

उन्होंने बताया कि ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में महिला ने अपने पति, सास और रिश्तेदार के खाते से भी ठगों द्वारा बताए गए खाते में रकम हस्तांतरित की। महिला ने जब एक अन्य करीबी महिला से उधार मांगा तो उसने बताया कि वह ठगों के जाल में फंस चुकी है। इसके बाद जब शिकायतकर्ता महिला ने ठगों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने संपर्क तोड़ लिया।

उन्होंने बताया कि ठगी की रकम में से 4,80,000 हजार रुपये को ‘फ्रीज’ करा दिया गया है, बाकी की रकम को भी ‘होल्ड’ और ‘फ्रीज’ कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: झांसा देकर 51.50 लाख रुपये की ठगी
Previous Post

नोएडा : वाहन चोरी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार, चोरी की सात कारें बरामद

Next Post

जौनपुर में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
Next Post

जौनपुर में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत

Recent Posts

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या बाबाबाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शुभम पुत्र पुत्तन की संदिग्ध परिस्थितियों में...

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group